Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsBihar Unorganized Employees Union Meeting Calls for Nationwide Strike

कर्मचारियों की समस्याओं पर मंथन

पूसा में बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक हुई, जिसमें अध्यक्ष विमलेश कुमार चौधरी ने कर्मचारियों के शोषण पर चिंता जताई। बैठक में 20 मई को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरMon, 7 April 2025 11:33 PM
share Share
Follow Us on
कर्मचारियों की समस्याओं पर मंथन

पूसा। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंध की पूसा प्रखंड शाखा की बैठक सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन के सभागार में हुई। अध्यक्षता विमलेश कुमार चौधरी ने किया। बैठक में जिला मंत्री राजीव रंजन, पूर्व राज्याध्यक्ष लक्ष्मीकांत झा, पूर्व जिला मंत्री रामकुमार झा ने अपने विचार व्यक्त किये। मौके पर वक्ताओं ने देश एवं राज्य सरकार पर कर्मचारीयों का शोषण एवं उपेक्षा का आरोप लगाते 20 मई को प्रस्तावित एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हडताल को सफल बनाने का आवाहन किया। इस क्रम में समस्तीपुर जिला मुख्यालय मे 17 एवं 18 मई को अखिल भारतीय कर्मचारी महासंध के सचिव ए.श्री कुमार की अध्यक्षता में दरभंगा प्रमंडल के सभी विभाग के कर्मचारीयों का प्रशिक्षण शिविर आयोजन की जानकारी दी गई। जिसे सफल बनाने की अपील करते हुुए स्थानीय स्तर पर कर्मियों की हो रही समस्याओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। मौके पर संजय भगत, राजीव कुमार, आदित्य कुमार, चन्द्रप्रभा कुमारी, अनिता कुमारी, मो.मोहतसीन रजा, राहुल कुमार, मीरा देवी, पवन कुमार, सुमन कुमार लाभ, राज कुमार समेत बड़ी संख्या में प्रखंड से राजस्व कर्मचारियों, डेटा इंट्री ऑपरेटर व अन्य कर्मियो ने हिस्सा लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें