Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsBihar s 2025-26 Central Budget Focus on Development and Tax Relief for Lower Income Groups

केंद्रीय बजट विकसित भारत का संकल्प : मंत्री

समस्तीपुर के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि केंद्रीय बजट 2025-26 बिहार के हितों के लिए महत्वपूर्ण है। यह बजट किसानों, महिलाओं, और अन्य वर्गों के विकास पर ध्यान केंद्रित करता है। 12 लाख तक की आय...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरSat, 22 Feb 2025 02:34 AM
share Share
Follow Us on
केंद्रीय बजट विकसित भारत का संकल्प : मंत्री

समस्तीपुर। जिले के प्रभाारी मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि केंद्रीय बजट 2025-26 बिहार के हितों को पूरा करने वाला है। एनडीए के नीतियों को लेकर चलने वाला व सभी क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता देने वाला यह बजट है। इसमें विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की क्षमता है। शुक्रवार को परिसदन में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में किसानों, महिलाओं, उद्यमियों, छात्रों, दलित- वंचित वर्गों, बीमारों व सभी कमाने वाले वर्गों को ज्यादा बचत देने वाला एक सुंदर

बजट है। जहां 12 लाख तक के आय के लोगों को टैक्स फ्री करके सरकार ने निम्न व मध्यम आय वर्गों के लोगों के पॉकेट में पैसा पहुंचाया है। मखाना बोर्ड का गठन भी एक बिहार के किसानों के लिए एक क्रांतिकारी कदम है। मेडिकल सुविधा को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने 10 हजार सीटें बढ़ाने का ऐलान किया है, वहीं आईआईटी में भी 6500 सीटे बढ़ाकर सरकार ने विकास के गति को बढ़ाने के लिए छात्रों के हित में क़दम उठाया है।

सबसे बड़ा रोग कैंसर में मरीजों की सुविधा के लिए डे केयर सेंटर की सभी जिलों में स्थापना करने के सरकार के लक्ष्य भी साधुवाद का पात्र है। मौके पर एनडी के सभी जिलाध्यक्ष भाजपा नीलम सहनी व शशिधर झा जदयू दुर्गश राय, लोजपा (रामविलास) अनुपम कुमार सिंह, रालोमो विनोद चौधरी, हम धीरज ठाकुर विधायक मुन्ना मंडल वीरेंद्र पासवान, सहित भाजपा नेता राम सुमिरन सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें