मूसेपुर के मजदूर की कोलकाता में हुई मौत
कल्याणपुर के मूसेपुर गांव निवासी अयोधी पासवान की कोलकाता में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह जूट मिल में काम कर रहा था और पिछले डेढ़ साल से परिवार का पालन पोषण कर रहा था। शव का पोस्टमार्टम कराकर...
Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरTue, 8 April 2025 11:50 PM

कल्याणपुर। क्षेत्र अंतर्गत मूसेपुर गांव निवासी अयोधी पासवान की सड़क दुर्घटना में कोलकाता में मौत हो गई। वो कोलकाता में जूट मिल में काम करता था। कोलकाता के प्रशासन के द्वारा उसके शव का पोस्टमार्टम करा कर उसके घर भेज दिया। गांव में शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। लोगों के मुताबिक वह करीब डेढ़ साल से परिवार के पालन पोषण के लिए कोलकाता में मजदूरी करता था। उसके निधन पर उपमेयर रामबालक पासवान, पूर्व मुखिया रामबली महतो, पैक्स अध्यक्ष भोला राय, राजकुमार राय, पूर्व पंसस सूरज कुमार आदि लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।