चिकित्सक के कार की धक्का से बाइक सवार जख्मी
सहरसा-बरियाही मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक कार और बाइक के बीच टक्कर में बाइक सवार राजमंगल झा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सहरसा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार का चालक, जो एक चिकित्सक...

कहरा, एक संवाददाता। सहरसा -बरियाही मुख्य मार्ग मे गुरुवार को रहुआमनी के समीप कार से आमना सामने धक्का से एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गंभीर रूप से जख्मी हुए बनगांव डिहली बंगला निवासी राजमंगल झा ऊर्फ ढोलन का इलाज सहरसा के निजी अस्पताल मे किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दुर्घटना मे कार चला रहे चिकित्सक भी चोटिल हुए। जिसका इलाज सदर अस्पताल मे करवाया गया। जानकारी के अनुसार बरियाही अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. ए के गुप्ता स्वंय बी आर जीरो 1 ए वाय 3013 कार ड्राइव कर बरियाही अस्पताल आ रहे थे। बाइक सवार भी सहरसा की ओर जा रहा था।तभी मार्ग मे विपरीत दिशा से आ रहे कार से आमना सामना ठोकर लगा। स्थानीय लोगों द्वारा गंभीर रूप से जख्मी हुए बाइक सवार को इलाज के लिए सहरसा भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार उक्त कार बरियाही अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी का था। वह कार को स्वंय ड्राइव कर सहरसा से बरियाही अस्पताल जा रहे थे। जबकि बाइक सवार बरियाही की ओर से सहरसा की ओर जा रहा था। तभी मार्ग मे रहुआमनी के समीप दुर्घटना मे जख्मी बाइक सवार को इलाज के लिए सहरसा भिजवाया गया। जख्मी हुए बाइक चालक ढोलन झा निजी विद्यालय का वाहन चला परिवार का गुजारा करता है। जानकारी मिलते ही बनगांव पुलिस स्थल पर जा दुर्घटनाग्रस्त कार एवं बाइक को थाना लायी। इस संबंध मे चिकित्सा पदाधिकारी डा. ए के गुप्ता ने बताया कि सामने से बड़ा वाहन आ रहा था। बचाने का हरसम्भव प्रयास किया गया। थानाध्यक्ष पिंकी कुमारी ने बताया कि अभी तक पीड़ित पक्ष द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। फिर भी कारवाई की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।