Saharsa s Roshan Singh Dhoni Selected as Technical Officer for Khelo India Athletics Competition खेलो इंडिया में कर रहे राज्य का प्रतिनिधित्व, Saharsa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsSaharsa s Roshan Singh Dhoni Selected as Technical Officer for Khelo India Athletics Competition

खेलो इंडिया में कर रहे राज्य का प्रतिनिधित्व

सहरसा के रोशन सिंह धोनी को खेलो इंडिया एथलेटिक्स प्रतियोगिता में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में चुना गया है। उन्हें बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा सभी खेलों के संयोजन में सहयोग सदस्य के रूप में भी...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाWed, 14 May 2025 02:37 AM
share Share
Follow Us on
खेलो इंडिया में कर रहे राज्य का प्रतिनिधित्व

सहरसा, नगर संवाददाता जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रोशन सिंह धोनी खेलो इंडिया के एथलेटिक्स प्रतियोगिता में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में चयनित किए गए है। रोशन सिंह धोनी को तकनीकी पदाधिकारी के साथ-साथ खेलो इंडिया में सभी खेलों के संयोजन में भी सहयोग सदस्य के रूप में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने शामिल किया है। वहीं एथलेटिक संघ के जिला उपाध्यक्ष रोहित राज को बिहार एथलेटिक्स टीम का कोच नियुक्त किया गया है। दोनों राष्ट्रीय स्तर के खेल में सहरसा का मान सम्मान बढ़ा रहे है।रोशन सिंह धोनी इससे पहले लगभग पांच बार एथलेटिक्स के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में शामिल किए गए हैं।

रोहित राज को भी 7वीं बार बिहार एथलेटिक्स टीम का कोच बनाया गया है।जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष आरके सिंह ने कहा कि यह सहरसा जिला एथलेटिक्स संघ सहित खेल जगत के लिए बहुत ही हर्ष एवं मान सम्मान की बात है।विधायक डॉ आलोक रंजन, जिप अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव , जिप उपाध्यक्ष सह जिला बॉल बैडमिंटन संघ अध्यक्ष धीरेंद्र यादव,नगर निगम उप मेयर उमर हयात गुड्डू,जिला टेबल टेनिस संघ अध्यक्ष विवेक विशाल, जिला वॉलीबॉल संघ अध्यक्ष मनीषा रंजन, जिला हैंडबॉल संघ अध्यक्ष दिवाकर सिंह, जिला बैडमिंटन संघ सचिव रणवीर सिंह राजा ,जिला तैराकी संघ अध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया , जिला तैराकी संघ सचिव चंदन कुमार ,जिला साइकलिंग संघ अध्यक्ष डॉ जयंत आशीष ,जिला साइकलिंग संघ सचिव दर्शन कुमार गुड्डू, क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता , जिला कबड्डी सचिव आशीष रंजन ,जिला हॉकी संघ सचिव सुनील कुमार झा, जिला योग संघ सचिव अमन कुमार सिंह ,जिला बॉल बैडमिंटन एवं लगोरी संघ सचिव अंशु मिश्रा, फुटबॉल के नेशनल रेफरी एवं कोच सह जिला एथलेटिक्स संघ के संयुक्त सचिव नीतीश मिश्रा, जिला एथलेटिक्स संघ उपाध्यक्ष सैयद समी अहमद, खेल जगत से जुड़े दीपक कुमार, अखिलेश सिंह टूटू, शिवेंद्र नारायण सिंह,शुभम कुमार चुनचुन, विप्लव रंजन आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।