Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsNDA Workers Celebrate Holi Milan Ceremony in Saharsa with Key Leaders

एनडीए सरकार बनने पर नवंबर में फिर होली

सहरसा में एनडीए कार्यकर्ताओं ने मंगलम रिसोर्ट में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में कई प्रमुख नेता शामिल हुए, जिनमें पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार बबलू और भाजपा विधायक डॉ. आलोक रंजन शामिल थे।...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाMon, 10 March 2025 03:27 AM
share Share
Follow Us on
एनडीए सरकार बनने पर नवंबर में फिर होली

सहरसा, नगर संवाददाता। एनडीए कार्यकर्ताओं का रविवार को कहरा कुटी स्थित मंगलम रिसोर्ट में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार बबलू, भाजपा विधायक डॉ. आलोक रंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया, लोजपा प्रचार-प्रसार प्रमुख संजय कुमार सिंह, भाजपा के प्रदेश नेता स्वदेश यादव, अमोल राय, भाजपा नेत्री लाजवंती झा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, राजीव रंजन साह, अभिषेक पांडेय, मनोज यादव, सिद्धार्थ सिंह सिद्धू, हरिओम सिंह, सुशील कुमार सिंह, डॉ. लुतफुल्लाह, त्रिदिव सिंह सहित एनडीए घटक दल के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। पीएचईडी मंत्री ने कहा कि नवबर महीने में सरकार बनने के बाद फिर होली होगी। पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक ने कहा कि एनडीए सरकार संकल्प से सिद्धि वाली सरकार है। इस दौरान गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी गई। आगामी विधानसभा चुनाव के बाद नवंबर में दुबारा होली पर्व मनाने की बात कही। इस मौके पर मंत्री, भाजपा विधायक सहित एनडीए नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के बजट पर चर्चा किया। नेताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार जनता के हित में काम कर रही है। केंद्र सरकार ने बजट में बिहार का काफी ख्याल रखा है। नेताओं ने कहा कि बजट को कारवां मिला तो बिहार बढ़ता गया। अब आने वाला वक्त बिहार और बिहारियों का है। बिहार डबल इंजन की सरकार में दुगुनी गति से प्रगति कर रहा है। केंद्र और राज्य की बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। इस मौके पर आयोजित होली मिलन समारोह में कन्हैया सिंह कन्हैया के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिस दौरान एनडीए घटक दल के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।