चौबीस कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ शुरू
पतरघट के गोलमा दुर्गा स्थान में चौबीस कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। कुमारी कन्याओं ने कलश लेकर नदी से जल लिया और यज्ञ स्थल पर विधि-विधान से स्थापित किया। यह यज्ञ 5 से 8...

पतरघट, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के गोलमा दुर्गा स्थान में आयोजित चौबीस कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का बुधवार को कलश स्थापित कर शुभारंभ किया गया। यज्ञ स्थली से सैकड़ों की संख्या में कुमारी कन्याओं ने नवीन वस्त्र धारण कर सर पे कलश रखते ग्राम भ्रमण करते नदी किनारे जाकर कलश में जल लिया। बाजा गाजा के साथ भक्ति व उत्सवि माहौल में वापस यज्ञस्थली पहुंच कर विधि-विधान के साथ स्थापित किया। आयोजक ने कहा 5 से 8 मार्च तक आयोजित यज्ञ में प्रथम दिन प्रात: 9 बजे से सदगुरु ज्ञान गंगा सद्ग्रंथ शोभा यात्रा एवं कलश यात्रा सायं 4 बजे से प्रज्ञा पुराण कथा। द्वितीय दिवस प्रात: ध्यान एवं प्रज्ञा योग, यज्ञ का ज्ञान -विज्ञान, देव पूजन, कार्यकर्ता गोष्ठी, संगठनात्मक स्वरूप, प्रज्ञा पुराण कथा। तृतीय दिवस पर ध्यान एवं प्रज्ञा योग, संस्कार परम्परा, प्रज्ञा पुराण कथा, दीप महायज्ञ, नशा निवारण संकल्प। चतुर्थ दिवस पर ध्यान साधना एवं प्रज्ञा योग, गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार के साथ यज्ञ पूर्णाहुति एवं वन्दनीया माताजी की जन्मशताब्दी के न्युनतम संकल्प एवं नशा निवारण संकल्प, साधना, ज्ञानघट- अंशदान, प्रशिक्षित समयदानी, युग साहित्य प्रचार का संकल्प सहित टोली की विदाई के साथ शनिवार को समापन होगी। इस यज्ञ की सफलता में नवीन शंकर झा, उमेश भगत, पूर्व मुखिया जयमोहन झा, सुभाष प्रसाद सिंह, सतीश प्रसाद सिंह, गुडू सिंह, लालबहादुर सिंह, राम गुलाम साह, रामजी भगत, सुगम झा, रूपेश, बन्धु, सत्यम, प्रिंस, बादल, पंकज सहित प्रज्ञा मंडल गोलमा ग्रामवासी जुटे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।