Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsHolistic Preparations for Peaceful Holi Celebration in Simri Bakhtiyarpur

शांति समिति की बैठक

सिमरी बख्तियारपुर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। एसडीओ अनिषा सिंह और डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर ने शांति और सौहाद्रपूर्ण होली मनाने पर जोर दिया। डीजे और द्विअर्थी गाने पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाMon, 10 March 2025 03:25 AM
share Share
Follow Us on
शांति समिति की बैठक

सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। होली पर्व को लेकर रविवार को बख्तियारपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें अनुमंडल के प्रशासनिक अधिकारियों, नगर परिषद, पंचायत प्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। बैठक में शांतिपूर्ण होली पर्व मनाने को लेकर प्रबुद्ध लोगों से राय विचार किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ अनिषा सिंह एवं डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर एसडीओ अनीषा सिंह ने कहीं कि सिमरी बख्तियारपुर शांति एवं सौहाद्र का प्रतीक रहा है। हरेक पर्व यहां शांति एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में मनाया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि डीजे पर पूर्णतया प्रतिबंध है। साथ ही द्विअर्थी गाना पर भी प्रतिबंध लगा हुआ है। इसके लिए राज्य से नया आदेश प्राप्त हुआ है। एवं कानूनी धाराओं को भी अंकित किया गया है। इन सभी आदेश का पालन नहीं करने वाले के खिलाफ विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वही डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि होली पर्व को लेकर पूरे अनुमंडल क्षेत्र मे असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। सभी को नशा मुक्त होली मनाना है। उन्होंने यह भी कहा कि होली पर्व को लेकर दिन और रात सघन गस्ती की जाएगी उन्होंने कहा कि होली का दिन शुक्रवार पड़ता है। चाहे वह कोई भी समुदाय के लोग हो उस पर बिना सहमति के कीचर एवं रंग नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को भी सीख दे कि बिना सहमति के किसी भी व्यक्ति को रंग नहीं दें। वही सिमरी बख्तियारपुर के सर्किल इंस्पेक्टर सुजा उद्दीन ने कहा कि रंगों का त्योहार निराला है। लेकिन जो रंग नहीं खेलना चाहते हैं। उनसे परहेज किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि होली के दिन प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल पर्याप्त मात्रा में लगाया जाएगा। बैठक को बख्तियारपुर थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने कहा कि उमंग, उल्लास का उत्सव के मद्देनजर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान मनचलो पर कड़ी निगरानी रखी जायेगी। साथ ही शराब माफिया एवं कोरेक्स बेचने वालों पर कड़ी निगरानी रहेंगी। साथ ही सभी जगह सादे लिबास में पुलिस बल तैनात रहेंगे। उन्होंने कहा कि डीजे एवं द्विअर्थी गाना पर प्रतिबंध है। ऐसा मामला सामने आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। वहीं मौके पर राजस्व पदाधिकारी खुशबू कुमारी, नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सह वार्ड पार्षद विकास कुमार विक्की, वार्ड पार्षद दुर्गेश कुमार, बेचन राम, बिपिन गुप्ता, शिवचंद्र यादव, दिनेश पासवान, सोनी कुमार, लक्ष्मीकांत शर्मा, अनुज जायसवाल, मनोज गुप्ता आदि सहित अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।