501 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा
पतरघट, एक संवाददाता 5 मार्च। धबौली सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में एक माह चलने

पतरघट, एक संवाददाता । धबौली सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में एक माह चलने वाली रामधुनी अष्टयाम के लिए बुधवार को 501 देव कन्याओं ने बाजे-गाजे के साथ कलशयात्रा निकाली। सार्वजनिक दुर्गा मंदिर यज्ञ स्थली से 501 कन्याओं ने माथे पर कलश लेकर धबौली शिव मंदिर प्रांगण स्थित बाबा अर्जुन दास कुटी कुआं से जल भरकर भक्तिमय माहौल में धबौली कृष्ण मंदिर, हनुमान मंदिर, केशवपुर शिव मंदिर होते तीनों पंचायत का भ्रमण कर पुण: यज्ञ स्थली में कलश को स्थापित किया। कलश यात्रा में मुख्य यजमान राजकुमार सिंह उर्फ बब्लू सिंह के आलावे काफी संख्या में ग्रामीण चल रहें थें। आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह पूर्व सरपंच ने कहा 6 मार्च से 6 अप्रैल तक 31 दिवसीय लगातार रामधुनी का आयोजन किया गया है। जिसमें अंतिम एक दिन हरा भोला हरा भोला धुन होगी। 31 दिवसीय आयोजन की सफलता के लिए कमिटी में उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह पक्की, सचिव अजय आनंद सिंह, कोषाध्यक्ष शंकर प्रसाद सिंह को शामिल किया गया है। कलशयात्रा एवं यज्ञ की सफलता में 12 अष्टयाम मंडली अध्यक्ष रामनिरंजन सिंह उर्फ महिपाल सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष रूद्रानंद सिंह, पूर्व जिप सदस्य अंजनी कुमार सिंह, मुखिया रमेश चन्द्र राणा, सरपंच रामनाथ मंडल, पंसस बीरबल कामती, नित्यानंद सिंह, बिजय कुमार सिंह, अमरेन्द्र कुमार सिंह अमर, आभास कुमार रमन, ललित सिंह, शंभूशरण सिंह, सोना सुधीर, रघुनंदन सिंह छोटू, रधुरंजन सिंह, मनोज सिंह, संतोष सिंह, मानिक सिंह, बीरेन्द्र सिंह सहित सम्पूर्ण ग्रामीण शामिल थें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।