Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsFlooding on Main Road in Balha Village Causes Inconvenience to Travelers

सड़क पर जलजमाव से परेशानी

बरियाही-नरियार पथ पर बलहा गांव में मुख्य सड़क पर जलजमाव से राहगीरों को कठिनाई हो रही है। बारिश के बाद कीचड़ के कारण बाइक सवार गिर रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सड़क को ऊंचा करने की मांग की है,...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाFri, 7 March 2025 03:27 AM
share Share
Follow Us on
सड़क पर जलजमाव से परेशानी

कहरा, एक संवाददाता। बरियाही -नरियार पथ में बलहा गांव में करीब दो सौ फीट के लम्बाई में मुख्य सड़क पर जलजमाव होने से इस रास्ते आने-जाने बाले राहगीरों को काफी परेशानी होती है। बारिश होने के बाद सड़क पर जमा जल एवं कीचड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि थोड़ा सा भी असावधानी करने के बाद प्रत्येक दिन कई बाइक सवार यहां गिरते है। जानकारी के अनुसार बलहा से बरियाही तक यह सड़क आरईओ द्वारा 3-4 वर्ष पूर्व बनवाया गया था। सड़क को ऊंचा करवा जलजमाव की समस्या को लेकर स्थानीय कई ग्रामीणों द्वारा यहां मुख्यमंत्री के आयोजित समाधान यात्रा के क्रम में आवेदन भी दिया गया था। पदाधिकारियों द्वारा आश्वासन दिए जाने के बावजूद समस्या ब्याप्त है। यह बतादें कि इसी रास्ते अधिकांश ग्रामीण एवं राहगीर गणतव्य स्थान की ओर जाते हैं। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने इस मार्ग में जलजमाव के समस्या के समाधान के लिए सड़क को ऊंचा करवाने की मांग जिला प्रशासन से की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।