खेत में रखा गेहूं फसल जला
चकला गांव के किसान शैलेंद्र महतो के एक एकड़ गेहूं के खेत में रविवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे फसल जलकर राख हो गई। किसान ने आग लगने की सूचना पड़ोसी से पाई और पुलिस को फोन किया। अब पीड़ित...

सोनवर्षा राज एक संवाददाता- अंचल क्षेत्र के खजुराहा पंचायत अन्तर्गत चकला गांव निवासी किसान शैलेंद्र महतो के एक एकड खेत में तैयारी करने के लिए रखे गेहूं के फसल में रविवार देर रात अज्ञात कारणों से आग लगने से फसल जलकर राख हो गया।घटना के बाबत मिली जानकारी अनुसार चकला गांव निवासी किसान शैलेंद्र महतो अपने एक एकड खेत में लगे गेहूं की फसल कटाई कर तैयारी करने के लिए खेत में जमा कर रविवार की रात दस बजे तक खेत में रहकर तैयारी करने के लिए मशीन नहीं आने के बाद वापस घर लौट गया। फसल में आग लगने की सूचना किसानों को पडोसी के द्वारा दिया गया।सूचना मिलने के बाद किसान जब खेत पहुंचा तो सभी फसल जलकर राख हो चुका था।जिसके बाद पीडित किसानों ने 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दिया।सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर आवश्यक छानबीन किया। घटना के बाद पीडित किसानों के सामने विकट आर्थिक समस्या गहरा गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।