Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsBSFC Warehouse Protest Dealers Accuse PSD Contractors of Mismanagement

ठेकेदार एवं एजीएम की मनमानी पर डीलरों ने किया प्रदर्शन

सौरबाजार में बीएसएफसी गोदाम के ठेकेदारों के खिलाफ डीलर संघ ने प्रदर्शन किया। डीलरों ने समय पर अनाज की डिलीवरी नहीं होने और मापतोल में गड़बड़ी का आरोप लगाया। संघ के अध्यक्ष ने कहा कि ठेकेदार मनमानी कर...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाMon, 21 April 2025 03:06 AM
share Share
Follow Us on
ठेकेदार एवं एजीएम की मनमानी पर डीलरों ने किया प्रदर्शन

सौरबाजार संवाद सूत्र। प्रखंड प्रांगण स्थित शिव मंदिर परिसर में रविवार को बीएसएफसी गोदाम में पीएसडी के ठेकेदारों पर डीलर संघ ने मनमानी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि समय पर अनाज की डिलीवरी नहीं होती है। मापतोल कर भी खाद्यान्न डीलरों को नहीं दिया जाता है। डीलर संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कहा कि बीएससी गोदाम पर डीएसडी के ठेकेदार का मनमानी चलता है, इस पर एजीएम भी इस पर ध्यान नहीं देते हैं। हम लोगों ने वरीय पदाधिकारी एवं डीएसडी के लोगों को भी सूचना दिया था कि बीएसएफसी गोदाम सौरबाजार से डीलरों को खाद्यान्न मापतौल कर नहीं दिया जाता है। ठेकेदार मनमानी करता है। जब हमलोग इसकी आवाज उठाते हैं तो डीलर संघ के अध्यक्ष एवं अन्य लोगों पर ठेकेदार द्वारा झूठा रंगदारी की बात कह कर मामला को टाल दिया जाता है। हमलोगों का मांग अगर पदाधिकारी नहीं मानेंगे तो हम लोग मंगलवार से अनशन पर भी बैठ जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में संघ के उपाध्यक्ष सरदार सुरजीत सिंह, डीलर ललन कुमार, सुनील कुमार, तिरो पासवान, लखन प्रसाद गुप्ता, खुशबू कुमारी, पंकज कुमार, प्रमोद कुमार एक दर्जन से अधिक जन वितरण प्रणाली के विक्रेता थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें