Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsBJP Celebrates Foundation Day A Journey from Janata Sangh to Good Governance

जनसंघ से जुड़ा है भाजपा का इतिहास

भाजपा ने 6 अप्रैल 1980 को स्थापना दिवस मनाया। भाजपा नेता डॉ शशिशेखर झा ने बताया कि पार्टी का इतिहास भारतीय जनसंघ से जुड़ा है। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने नेहरू मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दिया और एक...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाMon, 7 April 2025 03:46 AM
share Share
Follow Us on
जनसंघ से जुड़ा है भाजपा का इतिहास

सहरसा। भाजपा रविवार को स्थापना दिवस मना रही है। भाजपा नेता डॉ शशिशेखर झा ने कहा की पार्टी का गठन 6 अप्रैल 1980 को हुआ। लेकिन इसका इतिहास भारतीय जनसंघ से जुड़ा हुआ है। नेहरूवाद तथा पाकिस्तान एवं बांग्लादेश में हिन्दू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार पर भारत के चुप रहने से क्षुब्ध होकर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने नेहरु मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दे दिया। आरएसएस स्वयंसेवकों ने भी प्रतिबंध के दंश को झेलते हुए महसूस किया कि संघ के राजनीतिक क्षेत्र से सिद्धांततः दूरी बनाये रखने के कारण वे अलग-थलग पड़े। साथ ही संघ को राजनीतिक तौर पर निशाना बनाया जा रहा था। ऐसी परिस्थिति में एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल की आवश्यकता देश में महसूस की जाने लगी। इसलिए भारतीय जनसंघ की स्थापना 21 अक्टूबर, 1951 को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की अध्यक्षता में हुई।बीते 11 साल भाजपा की सरकारों ने अन्य दलों की सरकारों की तुलना में अच्छा शासन दिया है। गत तीन वर्षों से नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सकारात्मक सुशासन की प्रक्रिया तीव्र गति से चल रही है। व्यवस्थाओं की पुरानी विकृतियों का शमन करने में अभी भी कुछ वक्त लगेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें