Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsArson Case in Rakiya Village Property Worth Over One Lakh Destroyed

रकिया में असमाजिक तत्वों द्वारा घर में आग लगाने का आरोप

रकिया गांव में असमाजिक तत्वों ने एक घर में आग लगा दी, जिससे एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जल गई। पीड़ित राधा रमण सिंह ने बिहरा थाना में आवेदन दिया है और गांव के मनोज कुमार तथा सत्यम कुमार पर शक जताया...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाThu, 6 March 2025 02:50 AM
share Share
Follow Us on
रकिया में असमाजिक तत्वों द्वारा घर में आग लगाने का आरोप

सत्तर कटैया। एक संवाददाता। रकिया गांव में असमाजिक तत्वों द्वारा एक घर में आग लगा देने का मामला सामने आया है। आग से लगभग एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट होने की बात बताई जा रही है। दमकल गाड़ी एवं लोगों के सहयोग द्वारा आग पर काबू पाया गया अन्यथा इस घटना में और भी नुकसान होती। पीड़ित गृहस्वामी राधा रमण सिंह ने बिहरा थाना में एक आवेदन देते हुये पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने गांव के ही मनोज कुमार एवं सत्यम कुमार पर शक जाहिर करते हुये आग लगाने की बात पुलिस को बताई है। आग लगने की इस घटना के बाद दिये हुये आवेदन के आलोक में बिहरा थाना पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। इस संबंध में पीड़ित पक्ष द्वारा अंचल कार्यालय में भी जानकारी दी गई है। स्थानीय लोगों ने भी बिहरा थाना पुलिस से इस मामले की गहन जांच की मांग की है। पीड़ित पक्ष ने दोषी के विरुद्ध समुचित कार्रवाई की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें