Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़RJD leaders clashed with each other over hoisting tiranga there was fierce bickering video went viral

तिरंगा फहराने पर आपस में भिड़ गए आरजेडी नेता, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं, वीडियो वायरल

सीतामढ़ी के के सोनबरसा प्रखंड में तिरंगा फहराने को लेकर आरजेडी कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई। राजद प्रखंड अध्यक्ष अनिल महतो के झंडारोहण का आरजेडी के स्थानीय नेता विरोध कर रहे थे।

sandeep लाइव हिन्दुस्तान, सीतमढ़ीFri, 16 Aug 2024 10:24 AM
share Share

बिहार के सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ही आरजेडी के नेता आपस में भिड़ गए। वो भी तिरंगे के नीचे, 15 अगस्त के दिन। इस बीच झंडा फहराने को लेकर जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई। काफी देर तक तिरंगे के नीत राजद के नेता आपस में लड़ते रहे। पूरा विवाद झंडा फहराने को लेकर था। स्थानीय राजद नेताओं ने प्रखंड अध्यक्ष का जमकर विरोध किया और झंडे की रस्सी तक खींचने नहीं दी।

स्थानीय राजद नेताओं का कहना था कि प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन नहीं हुआ है। इसलिए प्रखंड अध्यक्ष अनिल महतो झंडा नहीं फहराएंगे। लेकिन राजद प्रखंड अध्यक्ष अनिल महतो तैयार होकर तिरंगा फहराने के लिए पहुंचे थे। लेकिन स्थानीय राजद नेता का कहना था कि प्रखंड कार्यालय के लिए जिसने जमीन दी है। उसके हाथों से झंडा फहराया जाएगा। और मुन्ना शाह का नाम बार-बार पुकारा जा रहा था। इसी बात को लेकर आरजेडी के दो गुट आपस में भिड़े पड़े थे। और काफी देर तक तीखी नोंकझोक होती रही।

इस मौके पर महिला राजद प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल भी वहां मौजूद थीं। उन्होने कहा कि वो वहां झंडा फहराने नहीं गई थी। बल्कि प्रखंड अध्यक्ष को कार्यालय में झंडा फहराने का समर्थन कर रही थी। लेकिन स्थानीय राजद नेता इसका विरोध कर रहे थे। जिसके बाद मैं वहां से चली गई थी।

ये भी पढ़े:लालू, तेजस्वी को प्रशांत किशोर ने दी चुनौती, बोले- पैसों के दम पर…

आपको बता दें रितु जायसवाल ने शिवहर से लोकसभा चुनाव लड़ा था। इस सीट पर जेडीयू कैंडिडेट आनंद मोहन की पत्नी लवली मोहन ने जीत दर्ज की थी। झंडा फहराने को लेकर आपस आरजेडी नेता के भिड़ने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें