बूंदाबांदी हुई तो ढाई डिग्री गिरा तापमान
पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। रविवार की सुबह बूंदाबांदी हुई तो अधिकतम तापमान लगभग ढाई डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया

पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। रविवार की सुबह बूंदाबांदी हुई तो अधिकतम तापमान लगभग ढाई डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया। मालूम हो कि रविवार को अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि 24 घंटे पहले अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। हालांकि अधिकांश जगहों पर बूंदाबांदी सिर्फ ट्रेस के रूप में हुई। वर्षा की बूंदें मोटी हुई तो 2 मिली मीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। हालांकि इस वर्षा से फसल पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ा लेकिन कुछ ना कुछ राहत जरूर हुई। कई किसानों ने बताया कि अब पटवन का ड्यूरेशन बढ़ गया है क्योंकि थोड़ी बहुत बूंदाबांदी से फसल ने राहत महसूस किया है। इधर सुबह सवेरे से ही ठंडी हवा चलने लगी थी जिसके कारण मौसम काफी मनभावन लग रहा था। इधर सोमवार को पूर्णिया में मौसम अपेक्षाकृत साफ और शुष्क रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। दिन के समय हल्की गर्मी महसूस होगी, लेकिन रात में तापमान गिरने से हल्की ठंड का एहसास होगा। इधर हवा की गति लगभग 6 किमी प्रति घंटा हो सकती है। सुबह के समय हल्की ठंडक बनी रहेगी, खासकर सूर्योदय से पहले कोहरा छाने की संभावना है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ ही धूप खिली रहेगी, जिससे तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। दोपहर के समय हल्की गर्मी महसूस होगी, लेकिन यह ज्यादा असहनीय नहीं होगी। शाम होते-होते मौसम सुहावना हो जाएगा, और रात में ठंडक महसूस होगी।
-पश्चिमी विक्षोभ का पूर्वानुमान:-
-25 फरवरी के बाद से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के कुछ हिस्सों को प्रभावित कर सकता है। हालांकि इसका पूर्णिया पर सीधा प्रभाव पड़ने की संभावना कम है, लेकिन बिहार के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।