आज बूंदाबांदी के आसार, बढ़ेगी ठंड
पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। मौसम विभाग के पूर्वानुमान इंडेक्स के अनुसार शनिवार की सुबह से ही बूंदाबांदी के आसार

पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। मौसम विभाग के पूर्वानुमान इंडेक्स के अनुसार शनिवार की सुबह से ही बूंदाबांदी के आसार बने रहेंगे और इस दौरान ठंडी हवा भी चलेगी। बूंदाबांदी सिर्फ एक दिन के लिए होगी। इसके बाद फिर तापमान तेजी से बढ़ता चला जाएगा। इंडेक्स के मुताबिक 25 फरवरी को अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 26 से 27 फरवरी तक अधिकतम तापमान बढ़कर 30 से 32 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। जबकि इसके पूर्व 23 फरवरी से 24 फरवरी तक अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच तथा न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के उम्मीद है। प्रकार धीरे-धीरे गर्मी के दिन शुरू हो जाएंगे। पिछले दो दिनों के दौरान अधिकांश लोगों ने घरे से रजाई और मोटा कंबल समेट दिया है जबकि पतले चादर और पतले कंबल से काम चल रहा है। हैवी गर्म कपड़े भी अब लोग लोग नहीं पहन रहे हैं। इधर आपेक्षिक रूप से गर्मी बढ़ने के कारण किसानों को खेतों में सिंचाई तेज करने पर रही है। इधर शुक्रवार को पूर्णिया का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह की शुरुआत हल्के धुंध से हुई जबकि दिन होता गया और सूरज की गर्मी बढ़ती चली गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।