Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsTree Plantation Drive One Tree in Mother s Name Initiative Promotes Environmental Awareness

सहयोग ने एक पेड़ मां के नाम लगाकर किया जागरूक

पूर्णिया में सहयोग अध्यक्ष डॉ. अजीत प्रसाद सिंह ने 'एक पेड़ मां के नाम' पहल के तहत कई स्थानों पर पौधे लगाए और लोगों को मुफ्त पौधे वितरित किए। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से पर्यावरण के महत्व को समझाने...

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाMon, 21 April 2025 03:16 AM
share Share
Follow Us on
सहयोग ने एक पेड़ मां के नाम लगाकर किया जागरूक

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सहयोग अध्यक्ष डॉ. अजीत प्रसाद सिंह ने एक पेड़ मां के नाम बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल सुमरित उच्च विद्यालय एवं बनमनखी प्रखंड के कई जगहों पर लगाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। साथ ही साथ लोगों को नि.शुल्क पौधा भी वितरित किया। अध्यक्ष ने लोगों से आग्रह किया कि पेड़ लगाने को अपने जीवनशैली बना लें। समाज के सभी वर्गों एवं अपने बच्चों को पर्यावरण के महत्व को बताएं। पेड़ लगाने के प्रति जागरूक करें। एक पेड़ मां के नाम एक ऐसा आंदोलन है जो टिकाऊ और पर्यावरण के प्रति जागरूक भविष्य के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्रवाई के आह्वान के साथ माताओं के प्रति सम्मान को जोड़कर, यह पहल नागरिकों को एक हरित ग्रह बनाने में सीधे योगदान करने का एक तरीका प्रदान करती है। इस अवसर पर सुमरित उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. तरुण कुमार सिंह एवं अनुमंडलीय अस्पताल के मॉडल पीपीटी सेंटर के काउंसलर रमेश कुमार गोस्वामी उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें