Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsTragic Road Accident in Bihar Claims Eight Lives Government Officials Offer Support
मृतक के परिजन से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री
बिहार के बड़हरा प्रखंड में दिवरा बाजार से बारात जाते समय एक सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की जान चली गई। पीड़ित परिवारों से मुलाकात करते हुए मंत्री हरि सहनी, भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और विधायक कृष्ण...
Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाSat, 10 May 2025 05:37 AM

बड़हरा कोठी। बड़हरा प्रखंड के दिवरा धनी पंचायत के दिवरा बाजार से बारात जाने के क्रम में सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत पर पीड़ित परिवारों से बिहार सरकार के मत्स्य विभाग के मंत्री हरि सहनी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने मुलाकात की और ढाढस बंधाया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री की इस घटना पर नजर है।सभी पीड़ित परिवार को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी। मौके पर मुखिया ठाकुर चंदन सिंह, पुर्व मुखिया यादवेंद्र समेत अन्य थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।