48 घंटे के दौरान गिरा तापमान
पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। पिछले 48 घंटे के दौरान तापमान धीरे-धीरे नीचे आ गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम

पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता।पिछले 48 घंटे के दौरान तापमान धीरे-धीरे नीचे आ गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगभग एक डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। इसका कारण बर्फीली हवा और पश्चिमी विक्षोभ बताया जा रहा है। मालूम हो कि मौसम विभाग ने आगामी 10 मार्च से भीषण गर्मी के आसार का पूर्वानुमान जारी किया है। इससे पूर्व 8 और 9 मार्च को पूर्णिया समेत पूरे सीमांचल में वर्षा के पूर्वानुमान हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान इंडेक्स के अनुसार 10 मार्च के बाद से भीषण गर्मी का रूप देखने को मिल सकता है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच भी रह सकता है और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से 20 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इधर पूर्णिया में 6 मार्च को अधिकतम तापमान घटकर 27.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान घटकर 13.3 डिग्री सेल्सियस हो गया जबकि 5 मार्च को अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस था जबकि न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस हो गया था। दूसरी ओर 4 मार्च को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इस प्रकार 48 घंटे के दौरान तापमान लगभग 3 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरा। अधिकतम तापमान के गिरने का कारण तेज पछिया हवा बताया गया। इस बीच पछिया हवा चलती रही और गेहूं लगी फसल सूखती चली गई। हालांकि मौसम शुष्क होने के कारण अन्य कई फसलों वाली जमीन भी शुष्क हो गई। मालूम हो कि बुधवार की रात से ही अचानक ठंड बढ़ गई थी जो गुरुवार के दिन भर महसूस की गई।
-कैसा रहेगा शुक्रवार:-
-बताया जा रहा है कि गुरुवार की तरह ही शुक्रवार का दिन शुष्क और गर्म रहेगा तथा पछिया हवा चलती रहेगी। पछिया हवा के कारण वातावरण का एयर क्वालिटी इंडेक्स भी प्रभावित होगा और हवा में ठंडक महसूस होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।