Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsSuspicious Death of Bride in Purnia Dowry Death Case Filed Against Husband and Father-in-law

विवाहिता की हत्या, मायके वालों ने पिता-सुसर पर दर्ज कराया केस

-संदिग्ध अवस्था में घर में मिली विवाहिता की लाश, पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मधुबनी थाना के वार्ड एक स्थित मेहता चौक के समीप विवाहिता की संदिग

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाSun, 9 March 2025 03:17 AM
share Share
Follow Us on
विवाहिता की हत्या, मायके वालों ने पिता-सुसर पर दर्ज कराया केस

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।मधुबनी थाना के वार्ड एक स्थित मेहता चौक के समीप विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में घर में पड़ी लाश पुलिस ने बरामद की है। विवाहिता के पिता ने पति एवं ससुर के खिलाफ मधुबनी थाना में दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। मृतका की पहचान खुशबू उर्फ प्रीति काजल (28) के रूप में हुई है। बनमनखी के महाराजगंज गांववासी मृतका के फुफेरा भाई मंचन यादव ने बताया कि उसकी ममेरी बहन की शादी अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्रान्तर्गत मौझा गांववासी शैलेन्द्र कुमार यादव से वर्ष 2023 के दिसंबर महीने में हुई थी। जिससे उसे छह महीने की एक बच्ची भी है। मंचन का जीजा मधुबनी के मेहता चौक के समीप घर बनाकर परिवार के साथ रह रहा था। फोर्ड कंपनी के समीप उसकी मोबाइल की एक दुकान है। शादी के कुछ दिन तक सब कुछ ठीक रहा, परन्तु अचानक उसने दहेज के लिए मंचन के मामा पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसके लिए वह अपनी पत्नी के साथ बीच- बीच मारपीट किया करता था। परिवार से कोइ्र सम्पर्क नहीं हो, इसके लिए उसने अपनी पत्नी को फोन तक नहीं दिया था। शुक्रवार रात उसने अपने ससुर एवं पुलिस को खुशबू के द्वारा आत्महत्या कर लेने की सूचना दी। जब मायके वाले मेहता चौक स्थित उसके घर आए तो पहले से पुलिस को मौजूद पाया। शव बेड पर रखा हुआ था। पति समेत घर के बाकी सदस्य फरार थे। खुशबू का दाहिना हाथ मरोड़ा हुआ पाया गया। जिससे हत्या से पहले उसके साथ मारपीट किए जाने का स्पष्ट संकेत मिल रहा था। मधुबनी थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया कि मृतका के पति की सूचना पर जब पुलिस उसके घर गई तो शव बेड पर पड़ा मिला। घर के सभी सदस्य फरार थे। मृतका के पिता राजकुमार सिंह के आवेदन पर मृतका के पति एवं ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें