खाटू श्याम निशान यात्रा का भव्य स्वागत :
श्याम खाटू बाबा की निशान यात्रा जलालगढ़ से गुलाब बाग पहुंची। 300 से अधिक श्रद्धालु भक्ति के साथ यात्रा में शामिल हुए। उप मुख्य पार्षद सुभाष कुमार के नेतृत्व में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस वर्ष...

कसबा-जलालगढ़, एक संवाददाता। श्याम खाटू बाबा की निशान यात्रा भक्तिमय वातावरण के बीच जलालगढ़ से गुलाब बाग पहुंची। श्याम खाटू मंदिर तक जय जयकार करते पहुंचा। रविवार को प्रातः जलालगढ़ से करीब 300 से अधिक पुरुष, महिलाएं, बच्चे श्याम खाटू बाबा का निशान लेकर पैदल गुलाब बाग के लिए जोश उत्साह के साथ श्याम खाटू बाबा का जय जयकार करते हुए जलालगढ़, कसबा होकर गुलाब बाग श्याम खाटू मंदिर पहुंचा। जहां 201 निशान गुलाब बाग श्याम खाटू मंदिर में भक्ति श्रद्धा के साथ चढ़ाया गया। रविवार सुबह कसबा एनएच 57 फोरलेन सड़क मार्ग के झरना पुल के पास कसबा नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद सुभाष कुमार के नेतृत्व में खाटू श्याम निशान यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। निशान यात्रा का कारवां ठाकुराबड़ी जलालगढ़ से निकला और गाजे बाजे के साथ खाटू श्याम को रथ पर बैठाकर सैकड़ों पुरूष एवं महिलाएं हाथ में खाटू श्याम का झंडा लिये पैदल चल पड़े। रास्ते में कई जगहों पर निशान यात्रा का स्वागत भी किया गया। कसबा गढ़बनैली में भी निशान यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। कसबा नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद सुभाष कुमार अपने समर्थकों के साथ झरना पुल के पास खाटू श्याम निशान यात्रा में शामिल पुरूष, महिला एवं बच्चों को फल, बस्किुट, फ्रुटी व पानी पिलाया। इस मौके पर श्याम परिवार के अध्यक्ष अक्षय कुमार रूगटा ने बताया कि इस वर्ष श्याम परिवार द्वारा 7वां निशान पदयात्रा निकाला गया है। इस निशान पदयात्रा में कुल 201 निशान व करीब तीन सौ लोग भाग लिये है। पदयात्रा में सचिव मनीष चौधरी, कोषाध्यक्ष आनंद कुमार मोदी, अमित कुमार, सुमित कुमार, संदीप कुमार एवं दीपक कुमार शामिल थे। वहीं स्वागत में नप के उप मुख्य पार्षद सुभाष कुमार, वार्ड पार्षद इंदू देवी, पंकज कुमार, अनुरंजन साह, मोनल कुमार, विनय कुमार, कृष, जय, गोलू, अरविंद कुमार आदि शामिल थे। निशान यात्रा में सहयोग करने वालों में संदीप मांडीवाल, अमित चौधरी ,अंकित अग्रवाल, ,कालू मोदी, चुन्नू रुंगटा, प्रदीप मोदी, सुमित पंसारी मनीष चौधरी, मनीष मांडीवाल, टीपू मोदी, सुनीता मोदी, पूजा मांडीवाल ,मधु देवी ,अनीता मोदी, सुनीता पंसारी, आदि पुरुष एवं महिलाओं का पूरा सहयोग रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।