आज से अब एक सप्ताह तक प्रचंड गर्मी
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। आज से लगातार अब एक सप्ताह तक प्रचंड गर्मी रहेगी। इसके साथ लोगों की परेशानी एक बार

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। आज से लगातार अब एक सप्ताह तक प्रचंड गर्मी रहेगी। इसके साथ लोगों की परेशानी एक बार फिर बढ़ जाएगी। आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो जाएगा। मौसम को प्रभावित करने वाले टर्फ लाइन काफी दूर चला गया है और हाल फिलहाल कोई चक्रवात के भी लक्षण नहीं दिख रहे हैं। इस बीच सोमवार की रात चार मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। इस प्रकार पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 19 मिलीमीटर वर्षा का रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि इस वर्षा ने मक्का की फसल को प्रभावित किया है लेकिन मूंग की फसल को काफी फायदा हुआ है। रात भर मौसम कूल कूल रहा लेकिन सुबह होते ही जैसे ही तेज किरण के साथ धूप निकली तो न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 22.6 डिग्री सेल्सियस हो गया और अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस के पास आकर अटक गया जबकि एक दिन पूर्व अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस था।
इस प्रकार तापमान फ्लकचुएट कर रहा है। आंधी पानी के कारण तापमान में गिरावट आई है लेकिन बुधवार से तापमान अपना कड़ा तेवर दिखा जाएगा। मौसम साफ रहने की सूचना मात्र से ही किसानों के चेहरे खिल गए हैं क्योंकि खेतों में लगी शेष मक्का की फसल की तैयारी सहूलियत से हो पाएगी तो दूसरी तरफ मूंग का फलन भी काफी तेज हो जाएगा। सब्जी की खेती को भी काफी फायदा होगा। गर्मी से आम लोगों की परेशानी बढ़ जाएगी। -कैसा रहेगा बुधवार:- -पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार का दिन गर्म और चिलचिलाती धूप वाला होगा। आम लोगों को धूप में काम करने में परेशानी होगी और मौसमी बीमारी का भी प्रकोप तेज हो सकता है। इन सब के बावजूद पुरवइया हवा चलती रहेगी। सुबह शाम का मौसम सुहावना रहेगा। दोपहर में काफी ज्यादा गर्मी महसूस होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।