Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsRain Forecast in Purnea Relief from Heat and Impact on Crops

सीमांचल में आज से हल्की वर्षा के आसार

-फोटो : 38 :पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया समेत पूरे सीमांचल में आज कुछ स्थानों पर वर्षा के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान इंडे

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाSat, 26 April 2025 02:58 AM
share Share
Follow Us on
सीमांचल में आज से हल्की वर्षा के आसार

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया समेत पूरे सीमांचल में आज कुछ स्थानों पर वर्षा के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान इंडेक्स में ऐसा ही बताया गया है। पूर्वानुमान के अनुसार 26 अप्रैल को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा तो 27 अप्रैल को अनेक स्थानों पर वर्षा के आसार बताए गए हैं। उसके बाद 28 और 29 अप्रैल को वर्षा का तेवर कम हो जाएगा लेकिन कुछ कुछ स्थानों पर अपना करतब दिखाएगा। 30 अप्रैल और 1 मई को भी हल्की बूंदाबांदी के आसार बताए गए हैं। इस प्रकार आम लोगों को न सिर्फ गर्मी से राहत मिलेगी बल्कि सूख रहे पेड़ पौधों में जान चली आएगी। सबसे अधिक लाभ मखाना की फसल को होगा। उधर रब्बी फसल के किसानों को फसल तैयार करने में परेशानी हो सकती है, इसलिए मौसम विभाग ने किसानों को समय रहते अपने फसल को सुरक्षित कर लेने की सलाह दी है। मौसम विभाग का मानना है कि बरसात के दौरान आंधी पानी वज्रपात के भी आसार बने हुए हैं। इधर शुक्रवार को पूर्णिया का तापमान काफी ज्यादा बढ़ गया था जिसके कारण दिन के समय धूप में निकलना मुश्किल हो रहा था। सुबह से ही सूरज की किरणें काफी तीव्र और तल्ख थी। ऊपर से पछिया हवा चलने लगी तो मौसम काफी शुष्क हो गया। दोपहर में तो हीट वेव चलने लगा था। रिकॉर्ड के मुताबिक शुक्रवार को पूर्णिया का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि दोपहर में 40 डिग्री से अधिक गर्मी महसूस की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान इंडेक्स में तापमान के बारे में बताया गया है कि 29 अप्रैल से तापमान बरसात के कारण घटता चला जाएगा। बताया गया है कि 29 अप्रैल से 1 मई तक अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा तो न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें