Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsPurnia s Vidya Vihar Institute Achieves Record Placement Success with TCS

विद्या विहार इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी पूर्णिया के छात्रों ने रचा इतिहास

-फोटो : मेल पर : पूर्णिया। विद्या विहार इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी पूर्णिया ने प्लेसमेंट के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। संस्थान के

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाSat, 22 Feb 2025 02:22 AM
share Share
Follow Us on
विद्या विहार इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी  पूर्णिया के छात्रों ने रचा इतिहास

पूर्णिया। विद्या विहार इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी पूर्णिया ने प्लेसमेंट के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। संस्थान के नौ छात्रों ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज टीसीएस की चयन प्रक्रिया में सफलता प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है। इसी के साथ बीबीए विभाग के 13 छात्रों ने भी टीसीएस में स्थान हासिल कर विभाग के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर संस्था के चेयरमैन राजेश चंद्र मिश्रा ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि वीवीआईटी की उत्कृष्ट शिक्षा और समर्पित शिक्षकों के प्रयासों का परिणाम है। प्राचार्य डॉ. सुजीत कुमार ने भी सफल छात्रों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रजिस्ट्रार इंजीनियर सौरभ कुमार, उप-प्राचार्य (बीबीए-बीसीए) इंजीनियर अभिषेक प्रसून, बीबीए विभागाध्यक्ष निर्भय मिश्रा, मीडिया सेल प्रमुख विवेक राय,प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल प्रमुख डॉ. अभिषेक कुमार, इंजीनियर अंकित मिश्रा और प्रबंधन संकाय के वरिष्ठ प्राध्यापक रोहित कुमार झा ने भी इस सफलता पर छात्रों को बधाई दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें