नगर निगम में छह अरब का बजट पेश
-फोटो : 65 : पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया नगर निगम सभागार में नगर निगम के बोर्ड की बैठक में नगर निगम पंचवर्षीय कार्यकाल के वर्ष 2025-26

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया नगर निगम सभागार में नगर निगम के बोर्ड की बैठक में नगर निगम पंचवर्षीय कार्यकाल के वर्ष 2025-26 का तीसरा बजट शनिवार को पेश किया गया । बैठक में 6,11,30,40,427 रुपए (06 अरब 11 करोड़ 30 लाख 40 हजार 427 रुपए) व्यय करने का प्रावधान करते हुए बजट पेश किया गया। यह जानकारी देते हुए डिप्टी मेयर पल्लवी गुप्ता ने इसके लिए पूर्णिया नगर निगम की महापौर, सभी वार्ड पार्षदगण एवं बिहार सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने पूर्णिया नगर विकास कार्यों के हित में एक पाँच सूत्री मांग पत्र मेयर और नगर आयुक्त को सौंपा। उन्होंने दुकानदारों के लिए वेंडिंग जोन की प्रक्रिया प्रारंभ करने, चौक-चौराहे पर हाइ मास्क लाइट, शहर में आधुनिक (डीलक्स) शौचालय बनाने, कई वर्षों से जैसे खुश्कीबाग हाट, भट्ठा बाजार हाट एवं मधुबनी बाजार हाट की सौंदर्यीकरण और पुनः निर्माण प्रमुख है। शहर में सरकारी ज़मीन पर काफी दिनों से बसे हुए नागरिकों को सड़क किनारे झुग्गी झोपड़ी में रहने के लिए मजबूर हैं। उनके लिए स्थायी निवास की व्यवस्था कर समाज के मुख्य धारा से जोड़ने को भी बजट में शामिल करने की आवश्यकता बताया। इससे शहर का चौमुखी विकास होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।