पूर्णिया में नीलाम पत्र वाद से वसूले गए 75.22 लाख रुपये
पूर्णिया जिले में वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंत तक नीलाम पत्र वादों से 75.22 लाख रुपये की वसूली की गई है। जिला प्रशासन ने 1,613 बकायादारों के खिलाफ वारंट जारी किए हैं। हालांकि, 19,693.21 करोड़ रुपये की...

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया जिले में वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंत तक नीलाम पत्र वादों से 75.22 लाख रुपये की वसूली की गई है। जिला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, यह राशि विभिन्न बकायादारों से वसूली कर जमा की गई है। हालांकि, अब भी जिले में हजारों करोड़ की बकाया राशि की वसूली बाकी है। नीलाम वादों की कुल संख्या जिले में 16,122 दर्ज की गई है, जिनके माध्यम से कुल 19,693.21 करोड़ रुपये की वसूली होनी है। यह आंकड़ा जिले की वित्तीय स्थिति और बकाया वसूली की गंभीरता को दर्शाता है। जिला प्रशासन ने बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए अब तक 1,613 लोगों के खिलाफ वारंट जारी किया हैं।
....बकायादारों पर होगी कड़ी कार्रवाई : वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक कुल 130 नीलाम वादों का निष्पादन किया जा चुका है, जिससे यह साफ है कि प्रशासन लगातार इस दिशा में सक्रिय है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन बकायादारों ने अब तक भुगतान नहीं किया है, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, आम जनता से भी अपील की गई है कि वे समय पर अपने भुगतान करें, ताकि कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके। पूर्णिया में बकाया वसूली को लेकर जो प्रयास किए जा रहे हैं, वे निश्चित रूप से जिले की राजस्व व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद करेंगे। हालांकि, अब भी बड़ी मात्रा में राशि की वसूली बाकी है, और इसके लिए प्रशासन की सक्रियता के साथ आम जनता का सहयोग भी अत्यंत आवश्यक है। ...क्या कहते अधिकारी : सभी निलाम पत्र वाद में वसूली की प्रक्रिया की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंत तक नीलाम पत्र वादों से 75.22 लाख रुपये की वसूली की गई है। अब भी 19,693.21 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। इसके लिए 1,613 लोगों के खिलाफ वारंट जारी किया गया है। - अभिषेक रंजन, प्रभारी पदाधिकारी निलाम पत्र वाद, पूर्णिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।