पश्चिम बंगाल में हिन्दुओं पर अत्याचार के विरोध में निकाला आक्रोश मार्च
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पश्चिम बंगाल हिन्दू रक्षा संघर्ष समिति के तत्वावधान में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हिन्दूओं पर हो रहे

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पश्चिम बंगाल हिन्दू रक्षा संघर्ष समिति के तत्वावधान में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में स्थानीय नागरिकों द्वारा आक्रोश मार्च निकाला गया। जिसमें पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विरोध किया गया। सभी लोग भट्टा झंडा चौक होते हुए आरएन साह चौक पहुंचे थे। प्रर्दशन के दौरान पश्चिमी बंगाल के मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की गई। आक्रोश मार्च के दौरान मुख्यमंत्री को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। इसका नेतृत्व पश्चिम बंगाल हिन्दू रक्षा संघर्ष समिति के संयोजक विकास दास एवं सह संयोजक बब्लू झा ने की। इस दौरान भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक डॉ.संजीव कुमार ने कहा कि वक्फ कानून के विरोध की आड़ में संपूर्ण बंगाल को हिंसा की आग में जलाया जा रहा है। हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।