रसोईया के खिलाफ बच्चों के साथ अभिभावकों ने काटा बवाल
पूर्णिया पूर्व के मध्य विद्यालय जियागाछी में छात्र-छात्राओं ने रसोइया पर अभद्र भाषा का उपयोग करने का आरोप लगाया। छात्रों ने मध्याह्न भोजन के समय अधिक खाना मांगने पर रसोइया द्वारा अपमानित होने की...

पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। रसोईया पर छात्र-छात्राओं के साथ अभद्र भाषा का उपयोग करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने बवाल काटा। मामला पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय जियागाछी की है। सोमवार को मध्य विद्यालय जियागाछी में मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी को लेकर बच्चों ने विरोध किया। जिसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। छात्रों ने बताया कि जब हम लोग मध्याह्न भोजन करने के समय रसोइया से खाना अधिक मांगते हैं तो अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है। शिक्षकों को भी इसकी जानकारी दी। रसोईया स्कूल के शिक्षक से भी लड़ जाते हैं। स्थानीय ग्रामीण में संजय मंडल, श्रवण मंडल, नारायण मंडल, मुन्ना मंडल, किरण देवी, कुंती देवी सहित दर्जनो ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों के भोजन में काफी गड़बड़ी की जाती है। कुछ कहने पर धमकाया जाता है। कहा जाता है कि कहीं जाओगे कुछ नहीं होगा। मामले को लेकर प्रधानाध्यापक गुलाम सरवर अंसारी ने कहा कि वे विद्यालय में नहीं थे। इसकी जानकारी उन्हें नही है। वही मामले को लेकर डीपीओ शशि चंदन चौधरी ने बताया कि अगर रसोईया बच्चों के साथ अगर अभद्र भाषा का उपयोग करता है तो उसपर कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।