प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठान को लेकर निकली शोभा यात्रा
कसबा, एक संवाददाता। कसबा आर्य नगर हाट स्थित सार्वजनिक महाकाली मंदिर प्रांगण में महाकाली की संगमरमर की प्रतिमा सहित बाबा केदारनाथ आकृति शिवलिंग एवं

कसबा, एक संवाददाता। कसबा आर्य नगर हाट स्थित सार्वजनिक महाकाली मंदिर प्रांगण में महाकाली की संगमरमर की प्रतिमा सहित बाबा केदारनाथ आकृति शिवलिंग एवं नंदी महाराज की प्रतिमा का मंगलवार को शोभा यात्रा निकालकर नगर भ्रमण करवा गया। इस दौरान 51 शक्तिपीठों से कलश हेतु लाए गए मिश्रित जल से 108 कलश में जल भरकर कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा कसबा नगर के सभी चर्चित मंदिरों का भ्रमण कर कलश यात्रा को महाकाली मंदिर में समाप्त किया गया। कलश यात्रा व संगमरमर की प्रतिमा के नगर भ्रमण के बाद सभी देवी-देवताओं की प्रतिमा का मंदिर परिसर में प्राण प्रतिष्ठान किया गया। वहीं यज्ञ के चौथे दिन यज्ञ स्थल पर भगवत कथा बाल व्यास प्रज्ञा शुक्ला प्रसून द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर ग्रीन पूर्णिया के संयोजक सह भाजपा नेता डॉ. अनिल कुमार गुप्ता अपनी धमग्पत्नी के साथ यज्ञ स्थल पर पहुंच कथा वाचक बाल व्यास प्रज्ञा शुक्ला को चांदी का मुकुट भेंट किया। वहीं तिवारी बाबा को चादर देकर सम्मनित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के संयोजक नवीन स्वर्णकार, पप्पू चौरसिया, दीपक मंडल, अप्पू साह, प्रिंस शर्मा, देव कुमार सिंह, अभिषेक झा, रितेश साह, दीपक महतों, मीनू साह, सीमा मांझी, शिल्पी सुमन, डिम्पी कुमारी, रेखा देवी अहम भूमिका निभा रहे है। वहीं यज्ञ कमेटी के संयोजक बमबम साह एवं अध्यक्ष अधिवक्ता प्रिंस पंकज यज्ञ को सफल बनाने में तन मन से लगे हुए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।