Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsElderly Woman Forced to Drink Excrement Over Witchcraft Accusation in Kasba

डायन के संदेह में महिला को पिलाया मलमूत्र, मामला दर्ज

कसबा में 65 वर्षीय महिला को डायन के संदेह में पड़ोसी महिलाओं ने मलमूत्र पिलाया। 10 फरवरी को नमाज के दौरान घटना हुई। पंचायत में न्याय नहीं मिलने पर महिला ने थाना में शिकायत की। पुलिस ने एक आरोपी को...

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाThu, 13 Feb 2025 02:26 AM
share Share
Follow Us on
डायन के संदेह में महिला को पिलाया मलमूत्र, मामला दर्ज

कसबा, एक संवाददाता। डायन के संदेह पर एक 65 वर्षीया महिला को पड़ोस की ही महिलाओं ने मलमूत्र पिला दिया। मामले को लेकर पंचायती भी हुई। पंचायत में न्याय नहीं मिलने पर पीड़ित महिला ने कसबा थाना में शिकायत दर्ज कराया। मामला कसबा प्रखंड के संझेली पंचायत की बताई जा रही है। घटना बीते 10 फरवरी सोमवार को हुई। पीड़ित महिला ने बताया कि बीते सोमवार की दोपहर नमाज अदा करने के लिए मुंह हाथ धो रही थी। पड़ोस की महिला तथा उनके दो पुत्री ने डायन कहते हुए मारपीट शुरू कर दी और जबरन मलमूत्र पिला दिया। इसके बाद बाल पकड़कर घसीटते हुए सड़क पर ले गई और बेहरमी से पिटाई कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी पर बुधवार को पंचायत बैठा मगर आरोपी महिला नहीं आई। इसके बाद मामले को लेकर कसबा थाना को सूचना दी गई। सूचना पर कसबा थाना से पुलिस टीम पहुंची तथा आरोपी एक महिला को हिरासत में लिया। वहीं अन्य दो महिला पुलिस के आने के पूर्व फरार हो गई। कसबा थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। महिला को प्रताड़ित करने वाले आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें