Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsEaster Celebrations in Jalalgarh Faith Hope and Resurrection

गिरजाघर में ईस्टर का पर्व धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया

जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ के मिश्री नगर समेत अन्य गिरजाघर में ईस्टर का पर्व धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गिरजाघरों को सजाया गया था।

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाMon, 21 April 2025 02:28 AM
share Share
Follow Us on
गिरजाघर में ईस्टर का पर्व धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया

जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ के मिश्री नगर समेत अन्य गिरजाघरों में ईस्टर का पर्व धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गिरजाघरों को सजाया गया था। सभी श्रद्धालु नए कपड़े पहनकर परिवार समेत चर्च पहुंचे और प्रार्थना में भाग लिया। प्रवचन में ईसा मसीह के बलिदान और उनके पुनरुत्थान की महिमा को बताया और कहा कि ईस्टर हमें आशा, प्रेम और पुनर्जन्म का संदेश देता है। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भजन गाए और मोमबत्तियां जलाकर प्रभु के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। ईस्टर के दिन विशेष भजन और सामूहिक प्रार्थनाएं प्रखंड के सभी चर्चों में की गई। बता दें कि ईस्टर ईसाई धर्म का एक प्रमुख पर्व है,जो यीशु मसीह के पुनरुत्थान का उत्सव मनाता है। यह कहा जाता है कि यीशु को शूली पर चढ़ाए जाने के तीसरे दिन वे जीवित हो गए थे। ईस्टर का त्योहार गुड फ्राइडे के बाद आने वाले रविवार को मनाया जाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें