दो फरवरी तक सुबह-सुबह घना कोहरा
पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। आगामी 2 फरवरी तक सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान वाहन चालकों को काफी परेशान
पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। आगामी 2 फरवरी तक सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान वाहन चालकों को काफी परेशानी होगी और मॉर्निंग वॉक करने वाले को भी सावधानी बरतनी होगी। मौसम विभाग का इंडेक्स कुछ ऐसा ही बता रहा है। हालांकि तापमान में वृद्धि के आसार हैं परंतु सुबह शाम ठंड बरकरार रहेगी। तापमान में वृद्धि होने के कारण एक बार फिर गेहूं की फसल प्रभावित होगी क्योंकि अधिकांश गेहूं अभी फलन पर आने वाले हैं। इधर तापमान बढ़ने से जनजीवन सामान्य तो हो जाएगा और सामान्य काम तेज हो जाएगा लेकिन किसानों को मक्का की फसलों में सिंचाई की ज्यादा जरूरत महसूस होगी। आपेक्षिक रूप से ठंड में कमी होने के चलते पछात आलू में भी फलन कम होने की समस्या होगी। इधर शुक्रवार सुबह मौसम साफ था लेकिन 7:30 के करीब कोहरा घना हो गया तो दृश्यता 100 से 150 मी के बीच आ गई। हालांकि काफी देर तक कोहरा नहीं रह पाया। शुक्रवार की सुबह का तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि दिन भर धूप रहने के कारण अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इससे एक दिन पूर्व न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस था जबकि अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार का दिन शुक्रवार से भी अधिक साफ और खिली धूप वाला होगा। 2 फरवरी तक सुबह के समय में घना कोहरा के आसार हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।