Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsDaylight Robbery Armed Thieves Steal 32 174 from Collection Agent in Bihar

हथियार के बल पर बदमाशों ने कर्मी से छीने 32174 रुपए, फरार

बिहार के नवगछिया में कपड़ा दुकान के कलेक्शन कर्मी से बाइक सवार बदमाशों ने दिन-दहाड़े ₹32,174 छीन लिए। घटना डोभा गांव के पास हुई जब कर्मी कपड़े की दुकान से कलेक्शन कर घर लौट रहा था। पुलिस ने घटनास्थल...

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाWed, 30 April 2025 03:33 AM
share Share
Follow Us on
हथियार के बल पर बदमाशों ने कर्मी से छीने 32174 रुपए, फरार

रूपौली, एक संवाददाता। कपड़ा दुकान के एक कलेक्शन कर्मी से दिन-दहाड़े हथियार का भय दिखाकर बाइक सवार दो बदमाशों ने 32174 रुपया छीन लिया। घटना मंगलवार दोपहर बाद डोभा गांव से कुछ दूर आगे की है। पीड़ित कर्मी मोहनपुर थानाक्षेत्र के कांप गांव निवासी छोटू कुमार ने बताया कि वह लगभग तीन साल से नवगछिया स्थित एक कपड़ा दुकान में रुपया कलेक्शन का काम करता है। मंगलवार को बिरौली बाजार में कपड़ा दुकान से साप्ताहिक रुपया कलेक्शन कर के अपने घर कांप जा रहा था। फिर वहां से चौसा में कलेक्शन कर वापस नवगछिया लौटना था। डोभा गांव से कुछ दूर आगे पहुंचने पर पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक ओवरटेक करके उसे रोका और हथियार सटाते हुए पहले मोबाइल छील लिया। उसके बाद सारा रूपया ले लिया। दोनों बदमाश हेलमेट पहने हुए थे। बाद में बदमाशों ने मोबाइल लौटा दिया। सूचना मिलते ही टीकापट्टी और रूपौली थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दोनों थाना के बीच थोड़ी देर सीमा क्षेत्र का उलझन बना रहा। लेकिन बाद में घटनास्थल रूपौली थानाक्षेत्र बताया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप गोल्डी ने बताया कि सूचना मिली है। अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। कांप पंचायत के मुखिया पंकज कुमार ने अभिलंब अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें