Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsCyber Fraud Engineer Loses 89 000 After Clicking Facebook Link

फेसबुक पर लिंक टच किया और खाते से उड़ गए 89 हजार रूपये

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। फेसबुक पर लिंक टच करने पर एक इंजीनियर के खाते से 89 हजार रूपये उड़ा लिए गए। साइबर

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाSat, 1 March 2025 04:21 AM
share Share
Follow Us on
फेसबुक पर लिंक टच किया और खाते से उड़ गए 89 हजार रूपये

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। फेसबुक पर लिंक टच करने पर एक इंजीनियर के खाते से 89 हजार रूपये उड़ा लिए गए। साइबर फ्रॉड का यह मामला केनगर के बेला बालू घाट का है। पीड़ित की पहचान प्रमित कुमार दास के रूप में हुयी है। बताया जाता है कि पीड़ित फेसबुक अकाउंट देख रहे थे। उसी समय फेसबुक पर एक लिंक आया, जिसे उन्होंने टच किया। लिंक टच करते ही मोबाइल हैंग करने लगा, जिसपर उन्होंने डिवाइस को आफ कर दिया। दुबारा ऑन करने पर एक ओटीपी गिरी, जिसका सत्यापन उन्होंने नहीं किया। बावजूद पांच बार में उनके खाते से कुल 89 हजार रूपये निकल गए। साइबर थाना के इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने बताया कि मामले की उन्हें जानकारी नहीं मिली है। टॉल फ्री नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करने पर कार्रवाई की जाती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें