शहर के मलिक टोला में कांग्रेस का चौपाल
पूर्णिया शहर के मलिक टोला में कांग्रेस पार्टी का चौपाल कार्यक्रम हुआ, जिसमें आम जनता, किसान, महिला और युवा शामिल हुए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की बात की और कार्यकर्ताओं को...

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया शहर के मलिक टोला में कांग्रेस पार्टी का चौपाल कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में आम जनता, किसान, महिला और युवा शामिल हुए। इस जन संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्यजनता से सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं को सुनना और कांग्रेस की नीतियों तथा विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाना था। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र और संविधान के मूल सिद्धांतों पर लगातार हमले हो रहे हैं। ऐसे समय में कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता की नहीं, संविधान और समाज की रक्षा की लड़ाई लड़ रही है। उपाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी हर पंचायत, हर गांव और हर मोहल्ले में जाकर लोगों को बताएगी कि संविधान ही देश की असली आत्मा है और उसकी रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है। मौके पर एजाज अहमद, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष मुन्नी मरांडी, लालमोहन चौधरी अर्जुन पासवान, अजमेर करीम, युवा अध्यक्ष शेख सद्दाम, करण यादव, सफ़ीक आलम, ललन साह, रणविजय मंडल, प्रहलाद मलिक, सुरेश कामती उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों ने कांग्रेस का हाथ, संविधान के साथ के नारे के साथ संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए काम करने का संकल्प लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।