Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsConclusion of 14th Annual Mahajnan Yagya at Jagdal Village with Spiritual Teachings

सत्संग से मनुष्य को आध्यात्मिकता का ज्ञान

बैसा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मालोपाड़ा पंचायत के जगदल गांव में आयोजित भारत वर्षीय विराट संतमत सत्संग के 14 वें वार्षिक महाज्ञान यज्ञ सह सा

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाThu, 20 Feb 2025 02:39 AM
share Share
Follow Us on
सत्संग से मनुष्य को आध्यात्मिकता का ज्ञान

बैसा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मालोपाड़ा पंचायत के जगदल गांव में आयोजित भारत वर्षीय विराट संतमत सत्संग के 14 वें वार्षिक महाज्ञान यज्ञ सह साधु मेला का समापन हो गया। तीन दिवसीय इस सत्संग के समापन पर प्रवचन कर रहे आचार्य ब्रह्मऋषि शचिकांत स्वामीजी महाराज ने कहा कि सत्संग का मतलब ज्ञान प्राप्त करना है। सत्संग में जाने का मतलब मन को शुद्ध करना, व्यक्तित्व का विकास, ईश्वर की संगति पाना, आत्मिक विकास को बढ़ावा देना होता है। अच्छे लोगों की संगति ही सत्संग है। सत्संग का मुख्य उद्देश्य ही जीवन को सत्मार्ग पर चलने के लिए सुधारना होता है। सत्संग में रहनेवाले सभी को कलयुग की तकलीफें नहीं होती है। उन्होंने कहा कि सत्संग का सबसे बड़ा लाभ ईश्वर की प्राप्ति व गुरु को पहचानना है जो हमें आध्यात्मिकता सिखाते हैं। सत्संग के प्रभाव से मनुष्य में सत्कर्मों को अपनाने की प्रवृति जागृत होती है। उन्होंने कहा कि अच्छे कर्मों से अच्छा तथा बुरे कर्मों से बुरा फल प्राप्त होता है। इसलिए हर मनुष्य को बुरे कर्मों का त्याग कर अच्छे कर्म करना चाहिए। प्रवचन के दौरान अलग अलग क्षेत्रों से पहुंचे संतों में पंडित शिवानंद ब्रह्नचारी, शुद्धानंद पथिक ब्रह्नचारी, भूमानन्द बाबा, साधु शरण बाबा, मोती बाबा, राजनाथ बाबा आदि ने प्रवचन करते कहा कि ज्ञान दो प्रकार का होता है। शरीर के साथ आत्मा जो वास करती है वही भौतिक ज्ञान होता है। सत्संग की सफलता को लेकर चंद्र प्रकाश सिंह, विश्व मोहन सिंह, देवेंद्र मोहन सिंह, नरेंद्र नारायण सिंह, फकीरचंद सिंह, त्रिपुरारी सिंह, श्रीप्रसाद मण्डल, कपलेश्वर झा, बासुदेव मण्डल, टेक नारायण मण्डल, गुरूदयाल सिंह, विश्व मोहन मण्डल, कमल देव मण्डल, सत्य नारायण मण्डल, सीता राम दास, दिनेश ठाकुर, हरि प्रसाद ठाकुर,अजय मण्डल, सतीश कुमार मण्डल आदि ने सहयोग किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें