Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsBJP Meeting in Kasba to Discuss Prime Minister s Visit on February 24

भागलपुर में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक

गढ़बनैली, एक संवाददाता। स्थानीय मोदो साह महिला उच्च माध्यमिक विद्यालय कसबा में भाजपा नगर के बूथ अध्यक्ष की बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रधानमंत्री क

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाMon, 17 Feb 2025 01:48 AM
share Share
Follow Us on
भागलपुर में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक

गढ़बनैली, एक संवाददाता। स्थानीय मोदो साह महिला उच्च माध्यमिक विद्यालय कसबा में भाजपा नगर के बूथ अध्यक्ष की बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रधानमंत्री के 24 फरवरी को भागलपुर आगमन को लेकर चर्चा हुई। अध्यक्षता नगर भाजपा अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार उर्फ बमबम ने किया। बैठक में मुख्य रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, महामंत्री अरूण कुमार पुलक, जिला सांस्कृतिक मंच के पिंटू पाण्डेय, दिवाकर कुमार, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार मिर्धा, महिला जिला मंत्री अनुपमा झा, भाजपा मंडल पूर्व अध्यक्ष कैलाश चंद्र साह मौजूद थे। इस दौरान सभी बूथ अध्यक्ष एवं जिला के प्रतिनिधि को वस्त्र ओढ़कर सम्मानित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने उपस्थित सभी बूथ अध्यक्षों से प्रधानमंत्री के रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की। वहीं नगर भाजपा अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार उर्फ बमबम ने कसबा नगर से काफी संख्या में प्रधानमंत्री के रैली में भाग लेने का आश्वासन दिया। बैठक में महामंत्री बिजय अग्रवाल, अनिल कुमार चौरसिया, उपाध्यक्ष जितेन्द्र विश्वास, राजू प्रसाद साह, रेणु कुमारी, मंत्री प्रीतम दास, रीता साहा, श्याम लाल आर्य, मोती मिलाप, मंजू देवी, संजू देवी, मीरा झा, सुलोचना मंडल, भानु प्रताप भारती आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें