Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsBihar State Sports Talent Search Torch Event at Sumarit High School

100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में सूरज, बालिका वर्ग में प्रीति कुमारी को पहला स्थान

-फोटो : 39 : बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी के सुमरित उच्च विद्यालय में बिहार राज्य खेल प्रतिभा खोज मशाल के अंतर्गत 25 से 27 अप्रैल तक विद्यालय स्तरीय

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाSat, 26 April 2025 02:48 AM
share Share
Follow Us on
100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में सूरज, बालिका वर्ग में प्रीति कुमारी को पहला स्थान

बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी के सुमरित उच्च विद्यालय में बिहार राज्य खेल प्रतिभा खोज मशाल के अंतर्गत 25 से 27 अप्रैल तक विद्यालय स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। खेल प्रतिभा खोज मशाल का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारना है तथा उन्हें चयनित कर आगे बढ़ाते हुए प्रोत्साहित करना है ताकि बिहार खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ सके। इसके तहत सुमरित उच्च विद्यालय के क्रीड़ा मैदान में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शिक्षक मुकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में सूरज कुमार, बालिका वर्ग में प्रीति कुमारी, 800 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में अनुज टुडू, बालिका वर्ग में सुहानी कुमारी, लंबी कूद बालक वर्ग में प्रेम कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रधान डॉक्टर तरुण सिंह ने कहा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण तथा शिक्षा विभाग बिहार के संयुक्त तत्वाधान में इस मशाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत पहले विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है फिर संकुल स्तरीय, प्रखंड स्तरीय,जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के तहत एथलेटिक्स, क्रिकेट बॉल थ्रो, लंबी कूद, दौड़ 100 मी एवं 800 मी तथा साइकलिंग, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन कर खेल में प्रतिभावान बच्चों को चयनित कर उन्हें इस क्षेत्र में आगे बढ़ाने हेतु सरकार खेल प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है और स्वस्थ मन और शरीर से ही सकारात्मक कार्य होते हैं। इसलिए खेल का छात्र जीवन में काफी महत्व है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षकगण अजित कुमार,मुकेश कुमार गुप्ता, असद राजा, दिलीप कुमार सिंह, तनुजा कुमारी,मुकेश कुमार, राजेश पासवान, अरुण कुमार आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें