Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsBihar Revenue Employees Strike Essential Services Disrupted in Purnea East

राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज ठप

पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ (गोप गुट) के आह्वान पर चार मार्च से जारी राजस्व कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ता

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाThu, 6 March 2025 03:17 AM
share Share
Follow Us on
राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज ठप

पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता।बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ (गोप गुट) के आह्वान पर चार मार्च से जारी राजस्व कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण पूर्णिया पूर्व प्रखंड में सरकारी कामकाज ठप हो गया है। आमजन को म्यूटेशन, भू-मापी, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाणा पत्र और जमाबंदी सुधार जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अन्य दिन की तरह प्रखंड कार्यालय खुला। जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और अन्य कर्मी अपने कार्यों का निष्पादन करते दिखे। लेकिन राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कई महत्वपूर्ण सरकारी सेवाएं ठप रही। कार्यालय पहुंचे कई लोगों को बिना काम ही लौटना पड़ा। हड़ताल के कारण दूर-दराज से आये ग्रामीणों को मायूस होकर लौटना पड़ा। ग्रामीणों ने शिकायत की कि प्रमाण पत्रों को जरूरत है। लेकिन हड़ताल के कारण कोई काम नहीं हो रहा है। अंचल का चक्कर लगा रहे गौरव कुमार ने बताया कि एनसीएल प्रमाण पत्र का आज अंतिम तिथि है लेकिन राजस्व कर्मचारी के नहीं आने के कारण सत्यापन नहीं हो सका जिससे मेरा काम नहीं हुआ। वही ग्रामीण जितेंद्र यादव, मो. महबूल, शंकर साह आदि ने बताया कि जाति प्रमाण पत्र बनवाने आया हूं, लेकिन राजस्व कर्मचारी के नहीं मिलने से वापस लौटना पड़ा। इससे ना केवल समय की बर्बादी हो रही है, बल्कि आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। हड़ताल में शामिल राजस्व कर्मचारी शशि कुमार, भगीरथ प्रजापति, हरदेव कुमार, अनितल कुमार, सुरेश रजक, सुषमा कुमारी, मुकेश दास, श्रवण कुमार आदि ने बताया कि वे पहले भी अपनी 17 सूत्री मांगों को लेकर विभागीय मंत्री से कई बार गुहार लगा चुके हैं। जिसमें गृह जिला में पदस्थापन, ग्रेडपे 2800 रुपए करने, समय पर सेवा संपुष्टि और भ्रमण भत्ता देने जैसी मांगे शामिल है। लेकिन अब तक सरकार ने कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार टालमटोल की नीति अपना रही है, जिससे वे हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर हुए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें