राजेन्द्र बाल उद्यान का सौंदर्यीकरण
-फोटो : 35 : पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारत के प्रथम राष्ट्रपति के नाम से बने शहर के सबसे पुराने पार्क में शुमार राजेंद्र बाल उद्यान की सुंदरत

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारत के प्रथम राष्ट्रपति के नाम से बने शहर के सबसे पुराने पार्क में शुमार राजेंद्र बाल उद्यान की सुंदरता निखरने लगी है। राजेंद्र बाल उद्यान में सौंदर्यीकरण कार्य चल रहा है। नया प्रवेश द्वार बनाया जा रहा है। अब नये गेट होकर लोग उद्यान में प्रवेश करेंगे। गेट के पास टिकट काउंटर भी बनाया जा रहा है। वन विभाग की ओर से शहर के सबसे पुराने पार्क की पुरानी पहचान लौटाने के लिए कइ महत्वपूर्ण काम किए जा रहे हैं। राजेन्द्र बाल उद्यान को नया लुक देने के लिए रंग रोगन का कार्य जोर शोर से चल रहा है। दीवार को बेहतरीन तरीके से रंगाई लोगों को आकर्षित करने लगी है। वन प्रमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार लगातार यहां चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का मुआयना कर आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं।
-रोज 100 लोगों की आवाजाही :
मुख्य गेट में प्रवेश करने मे होने वाली दिक्कत के कारण अब पश्चिम दिशा में नया प्रवेश द्वार बनाया जा रहा है। गेट के पास काउंटर बनाया जाएगा। यहीं पर टिकट लेंगे। टिकट की दर वन विभाग की ओर से निर्धारित है। जिसमें बड़े के लिए 10 रुपए एवं छोटे बच्चों के लिए 5 रुपए निर्धारित है। राजेन्द्र बाल उद्यान 1988 में बना था। रोजाना 100 लोगों की आवाजाही होती है।
-वन विभाग ने शुरू किया सौंदर्यीकरण कार्य :
-पहले की अपेक्षा अब उद्यान में लोगों की आवाजाही काफी कम हो गई है। लोगों की चहल पहल कम होने से पार्क वीरान एवं सुनसान लगता है। एक समय था जब उधान में लोगों की काफी भीड़ लगी रहती थी। शहर में कई पार्क बन जाने से राजेंद्र बाल उद्यान में लोगों की दिलचस्पी कम होने लगी। इसलिए वन विभाग ने राजेंद्र बाल उद्यान में सौंदर्यीकरण का कार्य जोर शोर से शुरू किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।