कसबा में 75 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म, गिरफ्तार
कसबा, एक संवाददाता। कसबा में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक 75 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ 19 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म की घटना को अ

कसबा, एक संवाददाता। कसबा में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक 75 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ 19 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्यवाई करते हुए आरोपी युवक को उसके घर से हिरासत में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार नगर परिषद कसबा के वार्ड संख्या 5 के हजारीबाग निवासी 75 वर्षीय पीड़ित वृद्ध महिला बुधवार की दोपहर बकरी चराने नगर परिषद के वार्ड संख्या 2 के कालीबाड़ी स्थित बांस बड़ी गई थी। इसी दौरान वार्ड संख्या 2 के ही 19 वर्षीय युवक ने वृद्ध महिला को जबरन गोद में उठा कर मक्का खेत लेजा कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी युवक वहां से भाग निकला। वहीं पीड़ित वृद्ध महिला घर आ कर इस घटना की सूचना अपने परिजनों को दिया। परिजनों द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं पुलिस प्रशासन को घटना से अवगत कराया गया। वहीं सूचना मिलते ही कसबा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन करते हुए आरोपी युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है। महिला को मेडिकल जांच के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है। वहीं पुलिस के आने से पूर्व आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने आरोपी युवक एवं उसके पिता की जमकर पिटाई की। जनप्रतिनिधियों द्वारा समझाने के बाद आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए। थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि पुलिस ने सूचना मिलते ही त्वरित कार्यवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर थाना ले आई है। आगे की कार्यवाई की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।