Hindi NewsBihar NewsPurnia News10-Year-Old Girl Assaulted in Maharajpur Parents Seek Justice

10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, मामला दर्ज

-आवेदन के बाद मामला दर्ज, छानबीन में जुटी पुलिस पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महाराजपुर में 10 वर्षीय नाबालिक के साथ छेड़खान

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाFri, 14 Feb 2025 02:33 AM
share Share
Follow Us on
10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, मामला दर्ज

पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महाराजपुर में 10 वर्षीय नाबालिक के साथ छेड़खानी व दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर पीड़ित के परिजनों ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित नाबालिक के पिता ने बताया कि मेरी 10 वर्षीय नाबालिक पुत्री बुधवार को करीब तीन बजे कुदाल लेकर पास के खेत में आलू चुनने के लिए गई थी, लेकिन जब शाम हो गई और वह घर नहीं पहुंची तो हम लोग उनकी तलाश करने लगे। तलाश करने के क्रम में देखा कि वह मक्के के खेत में बेहोश पड़ी हुई है, इसके बाद उसे लेकर तुरंत हम लोग अस्पताल ले गए। जहां उसका इलाज कराया गया। होश में आने के बाद मेरी पुत्री ने बताया कि अक्षय मंडल पिता प्रकाश मंडल तथा बिनोद कुमार पिता सुशील मंडल दोनों साकिन महाराजपुर ने मकई के खेत में ले जाकर छेड़छाड़ किया। इस दौरान वह बेहोश हो गयी। इस संबंध में मुफस्सिल थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष अब्दुल मन्नान ने बताया कि मामले को लेकर पीड़ित पक्ष के द्वारा आवेदन दिया गया है। जिस पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें