Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़pm narendra modi will show green flag to tatanagar to patna vande bharat express train on 15th september

टाटानगर टू पटना वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन पूरा, PM इस दिन दिखाएंगे हरी झंडी

अब तक रेलवे बोर्ड की ओर से वंदे भारत की समय-सारणी और किराया का निर्धारण नहीं किया गया है। इन दोनों का निर्धारण होने के बाद ही यात्रियों को वास्तविक रूप से विभिन्न स्टेशनों के किराए और समय-सारणी की जानकारी मिलेगी।

Nishant Nandan हिन्दुस्तान टीमWed, 11 Sep 2024 12:25 AM
share Share

Vande Bharat Train : टाटानगर से पटना के बीच चलने वाली वंदे भारत का मंगलवार को ट्रायल सफल रहा। यह टाटानगर से खुलने के बाद मुरी, बोकारो, गोमो और गया स्टेशन पर रुकते हुए 14:28 बजे पटना जंक्शन स्थित प्लेटफार्म संख्या आठ पर पहुंची। इसके बाद वहीं से पुन: 3:05 बजे टाटानगर के लिए रवाना हो गई।

इस दौरान ट्रेन के आगमन पर स्टेशन प्रबंधक सहित अन्य लोग प्लेटफार्म पर मौजूद रहे। चालक, उप चालक सहित वंदे भारत के अभियंताओं से ट्रायल रन की बाबत जानकारी ली गई। बताया गया कि ट्रायल के दौरान किसी तरह की समस्या नहीं आई। यह पूरी तरह से सफल रही। 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर टाटानगर-पटना वंदे भारत को रवाना करेंगे। नियमित परिचालन 20 सितंबर से होने की उम्मीद है। 

इसी कारण अब तक रेलवे बोर्ड की ओर से वंदे भारत की समय-सारणी और किराया का निर्धारण नहीं किया गया है। इन दोनों का निर्धारण होने के बाद ही यात्रियों को वास्तविक रूप से विभिन्न स्टेशनों के किराए और समय-सारणी की जानकारी मिलेगी। 15 सिंतबर को बिहार को तीन वंदे भारत की सौगात मिलेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें