पटना सिटी में नाला उड़ाही के दौरान मजदूर की मौत
पटना नगर निगम के अजीमाबाद अंचल में नाला उड़ाही के दौरान 35 वर्षीय मजदूर अवधेश कुमार की चेंबर में डूबने से मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने मुआवजे की मांग की। मजदूर को अस्पताल ले...

नाला उड़ाही के दौरान चेंबर में डूबने से एक दैनिक मजदूर की मौत हो गयी। घटना पटना नगर निगम अजीमाबाद अंचल में वार्ड 60 स्थित दुरुखी,मदरसा गली में घटी। जहां नाला उड़ाही के दौरान चैंबर में घुसे मजदूर 35 वर्षीय अवधेश कुमार उर्फ पकौड़ी की मौत हो गयी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी होते ही वार्ड 60 के प्रतिनिधि,पूर्व पार्षद बलराम चौधरी व वार्ड 57 के पार्षद प्रतिनिधि राजू गुप्ता पहुंचे और लोगों की मदद से मजदूर को चेंबर से निकाल कर इलाज के लिए गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर खाजेकलां पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एनएमसी भेजा। मजदूर की मौत पर परिजनों ने आक्रोश जताया और मुआवजा की मांग रखी। अजीमाबाद अंचल के मुख्य सफाई निरीक्षक संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि आलमगंज थाना क्षेत्र के मीना बाजार जल्ला रोड कूड़ा पर स्लम बस्ती निवासी रामप्रवेश केवट का बेटा अवधेश कुमार उर्फ पकौड़ी नाला उड़ाही के काम में दैनिक मजदूर के रूप में लगा था। पटना नगर निगम कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष रामयत्न प्रसाद, संयोजक मंगल पासवान, प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार ने मजदूर की मौत पर नाराजगी जताते हुए मृतक के आश्रितों को पांच लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।