Hindi NewsBihar NewsPatna NewsTraffic Jam on Nehru Path Flyover Due to Wedding Procession

बारात के कारण नेहरू पथ फ्लाईओवर पर लगा भारी जाम

शुक्रवार की रात नेहरू पथ फ्लाईओवर पर एक बारात के कारण भारी जाम लग गया। सचिवालय से दानापुर जाने वाली लेन में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे वाहन चालकों को लगभग एक घंटे तक परेशानी का सामना करना...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSat, 8 Feb 2025 02:43 AM
share Share
Follow Us on
बारात के कारण नेहरू पथ फ्लाईओवर पर लगा भारी जाम

शुक्रवार की रात बारात के कारण नेहरू पथ फ्लाईओवर पर भारी जाम लग गया। जाम के कारण सचिवालय से दानापुर जाने वाली लेन में वाहनों की लंबी कतारें रग गईं। इसके कारण वाहन चालकों को करीब एक घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार की रात एक बारात नेहरू पथ फ्लाईओवर से होकर दानापुर की ओर जा रही थी। बैंड बाजे और बारात के वाहनों की वजह से फ्लाईओवर की एक लेन से पीछे के वाहनों को निकाला जा रहा था। जिसके कारण सचिवालय से दानापुर जाने वाली लेन पर रात नौ बजे से जाम लगाना शुरू हो गय था। बारात गुजरने पर रात 10 बजे के बाद फ्लाईओवर पर यातायात सामान्य हुआ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें