Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़पटनाTejashwi Yadav Launches Membership Drive Aiming for 1 Crore Members Across 20 States

राजद एक करोड़ सदस्य बनाएगा

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की और एक करोड़ सदस्यों का लक्ष्य रखा। यह अभियान बिहार सहित 20 राज्यों में चलाया जाएगा। तेजस्वी ने सभी जाति-धर्म के लोगों को पार्टी से...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाThu, 19 Sep 2024 01:48 PM
share Share

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की और नेताओं को एक करोड़ से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया। गुरुवार को उन्होंने प्रदेश राजद कार्यालय के कर्पूरी सभागार में सदस्यता अभियान की शुरुआत की। वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने नई दिल्ली में पार्टी सांसद डॉ. मीसा भारती के आवास पर अभियान की शुरुआत की। तेजस्वी को प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने तो लालू को राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुलबारी सिद्दीकी आदि ने सदस्यता रसीद दी। इसके साथ ही बिहार सहित देश के 20 राज्यों में सदस्यता अभियान शुरू हो गया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोगों का प्रयास सभी जाति-धर्म एवं वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ना है। कार्यकर्ताओं को एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के दिल्ली और बिहार में जितने सदस्य हैं, उतने वोट भी उन्हें नहीं मिलते। राजद कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी का सदस्य बनाएं। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि नवादा की घटना के दोषी को सजा मिलनी चाहिए। पार्टी की जांच कमेटी शुक्रवार को घटनास्थल पर जाएगी। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के बयान पर कहा कि उन्हें कुछ पता नहीं रहता है। इसमें शामिल लोगों की पुलिस ने लिस्ट जारी की है। वे केंद्र सरकार में हैं, राज्य सरकार पर दवाब बनाकर दोषी को सजा दिलाएं। जो भाजपा-आरएसएस कहती है, वही पढ़ते हैं। तंज कसा कि जीतनराम मांझी को प्यार से लोग जीतनराम शर्मा बुलाते हैं। तेजस्वी ने राज्य में कानून व्यवस्था को पुन: खराब बताया।

पटना के कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश राजद अध्यक्ष जगदानंद सिंह और संचालन प्रदेश के प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने किया। मौके पर राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, सांसद संजय यादव, झारखंड राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार यादव, विजय कृष्ण, प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रवक्ता चितरंजन गगन, मृत्युंजय तिवारी, एजाज अहमद आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें