Hindi NewsBihar NewsPatna NewsTejashwi Yadav Concludes Worker Dialogue Program in Patna

तेजस्वी का अंतिम कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम आज पटना में

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम का अंतिम आयोजन शुक्रवार को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में होगा। इस कार्यक्रम में पटना जिले के 14 विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाThu, 20 Feb 2025 06:34 PM
share Share
Follow Us on
तेजस्वी का अंतिम कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम आज पटना में

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम का अंतिम कार्यक्रम शुक्रवार को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में पटना जिले के 14 विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे, जिनसे वे सीधा संवाद करेंगे। इसके बाद इस कार्यक्रम का समापन हो जाएगा। गुरुवार को इसकी जानकारी प्रदेश राजद प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने दी। उन्होंने बताया कि नेता प्रतिपक्ष ने 10 सितंबर 2024 को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्मभूमि समस्तीपुर से कार्यकर्ता दर्शन सह कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का शुरू किया था। अब तक तेजस्वी यादव ने 37 जिलों के 229 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद कर चुके हैं। श्री यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव का कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम अभूतपूर्व और कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह से भरा प्रेरणादायक रहा। साथ ही, गांव-ग्रामीणों की जो ज्वलंत समस्याएं हैं, उनके सामने आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बेरोजगारी, पलायन, महंगाई, गरीबी, अपराध और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं से लोग परेशान हैं। तेजस्वी यादव आगामी विधानसभा चुनाव अपने प्रमुख वादों को पूरा करने का संकल्प लेकर लड़ेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें