ग्राम कचहरी में दर्ज केस निबटारे की गति धीमी
ई-ग्राम कचहरी पोर्टल पर दर्ज 14,107 केस में से केवल 2,315 का निबटारा हुआ है। 70-80% केस अभी भी लंबित हैं। पंचायत ई-ग्राम कचहरी पोर्टल का उद्देश्य पारदर्शी और तेज न्याय प्रदान करना है, लेकिन वर्तमान...

ई-ग्राम कचहरी पोर्टल के जरिए दर्ज केस निबटारे की गति बेहद धीमी है। पोर्टल पर दर्ज केस में 70 से 80 प्रतिशत का निबटारा नहीं हुआ है। पंचायती राज विभाग के पंचायत ई-ग्राम कचहरी पोर्टल पर राज्य के विभिन्न जिलों में शनिवार तक 14 हजार 107 केस दर्ज हुए हैं। इसमें 2315 केस का निबटारा हुआ है। 7 हजार 370 दीवानी केस में एक हजार 7 केस का निबटारा किया गया है। राज्य के विभिन्न जिलों में 6 हजार 737 फौजदारी केस दर्ज हुए हैं। इसमें एक हजार 308 केस का निबटारा किया गया है।
पंचायती राज विभाग ने गांव के लोगों को पारदर्शी तरीके से जल्दी न्याय दिलाने के लिए ई-ग्राम कचहरी पोर्टल की शुरुआत हाल में की है। इस पोर्टल पर मामले दर्ज कराने से लेकर केस निष्पादन की स्थिति को देखी जा सकती है। ऑनलाइन दर्ज कराए गए मामलों की सुनवाई कर निबटारा भी किया जा रहा है। कचहरी के फैसले की कार्रवाई को भी ऑनलाइन अपलोड किया जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पोर्टल के जरिए दर्ज केस के निबटारे की गति तेज होगी।
ग्राम कचहरी में होनेवाली सभी कानूनी कार्रवाई को डिजिटल प्लेटफार्म के जरिए संचालित करना है। इस पर केस दर्ज होने से फैसले तक का डिजिटल रूप से रिकॉर्ड रहेगा। ई-कोर्ट के जरिए ग्राम कचहरी में सभी दस्तावेजों और केस का डिजिटल रिकार्ड रखा जा सकता है। इससे दस्तावेजों की सुरक्षा और उनकी पहुंच आसान होगी।
सबसे अधिक 1023 केस पूर्वी चंपारण में
पूर्वी चंपारण की ग्राम कचहरी में सबसे अधिक 1023 केस दर्ज हुए। इसमें 326 दीवानी केस में 86 का निबटारा हुआ है, जबकि 697 फौजदारी केस में 200 केस का निबटारा हुआ है। शेखपुरा में सबसे कम 44 केस दर्ज हुए हैं। इसमें दीवानी के 33 केस में 10 और फौजदारी के 11 केस में 1 केस का निबटारा हुआ है। केस निबटारे की सबसे खराब स्थिति सारण की है। सारण में कुल 529 केस में मात्र 4 केस का ही निबटारा हो सका है। पटना में 768 केस में 286 केस का निबटारा हुआ है।
पंचायत ई ग्राम कचहरी पोर्टल पर दर्ज जिलावार दीवानी व फौजदारी केस निबटारे की स्थिति
जिला कुल केस निबटारा
अररिया 464 203
अरवल 89 13
औरंगाबाद 874 224
बांका 304 41
बेगूसराय 660 160
भागलपुर 507 46
भोजपुर 424 43
बक्सर 197 30
दरभंगा 363 13
गया 513 85
गोपालगंज 270 50
जमुई 204 28
जहानाबाद 173 11
कैमूर 208 27
कटिहार 397 119
खगड़िया 159 13
किशनगंज 227 24
लखीसराय 150 17
मधेपुरा 261 4
मधुबनी 239 22
मुंगेर 128 9
मुजफ्फरपुर 1020 12
नालंदा 343 18
नवादा 162 56
पश्चिम चंपारण 400 16
पटना 1023 286
पूर्णिया 212 22
रोहतास 196 50
सहरसा 152 6
समस्तीपुर 632 25
सारण 529 4
शेखपुरा 44 11
शिवहर 74 15
सीतामढ़ी 952 267
सीवान 243 19
सुपौल 198 17
वैशाली 357 15
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।