Hindi NewsBihar NewsPatna NewsRobbers Snatch Gold Chain from Woman in Rajiv Nagar Police Launch Manhunt

राजीव नगर में सुबह की सैर पर निकली महिला की चेन झपटी

सोमवार सुबह राजीव नगर रोड 14 में स्कूटी सवार बदमाशों ने महिला रूपा राय की सोने की चेन झपट ली। वह सैर के लिए निकली थीं और मंदिर के पास वारदात का शिकार हुईं। सोने की चेन की कीमत डेढ़ लाख रुपये है। पुलिस...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाMon, 18 Nov 2024 06:18 PM
share Share
Follow Us on
राजीव नगर में सुबह की सैर पर निकली महिला की चेन झपटी

राजीव नगर रोड 14 में सोमवार की सुबह स्कूटी सवार बदमाशों ने महिला रूपा राय की सोने की चेन झपट ली। महिला सुबह की सैर के लिए निकली थीं। तभी झपटमारों ने सुनसान स्थान पर वारदात को अंजाम दिया और भाग गए। रूपा राय राजीव नगर रोड संख्या-10 में रहती हैं। वह घरेलू महिला हैं। सोमवार सुबह वह सैर के लिए गई थीं। लौटते वक्त करीब आठ बजे महिला रोड संख्या 14 स्थित मंदिर के समीप पहुंची थी। तभी पीछे से स्कूटी पर आए दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और तेजी से भाग गए। महिला ने पुलिस को बताया कि सोने के चेन की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। थानेदार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस झपटमारों की तलाश कर रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें